इन लोगों के साथ रहकर आप खुद कर रहे हैं अपनी जिंदगी खराब, सुकून से जिंदगी जीने के लिए आज ही बना लें दूरी

Updated:
विज्ञापन

जीवन में सुकून पाने के लिए किन लोगों से दूर रहना चाहिए? Ai image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में इंसान की संगति को लेकर ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. जिंदगी में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके साथ रहने से धीरे-धीरे परेशानियां बढ़ने लगती हैं. अगर आपकी जिंदगी में भी ऐसे लोग हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक और पॉलीटिशियन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपने जीवनकाल के दौरान चाणक्य ने कई ऐसी बातें कही हैं, जिन्हें आज के समय में हम 'चाणक्य नीति' के नाम से जानते हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने इंसान को एक खुशहाल, शांत और सफल जिंदगी जीने के कई बेहतरीन और कमाल के तरीके बताए हैं. चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि हम जिन लोगों के साथ उठते-बैठते हैं, उनका काफी गहरा असर हमारी सोच और हमारी जिंदगी पर पड़ता है.

विज्ञापन

अगर आप सच में अपनी जिंदगी सुकून, शांति और तरक्की के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए सही और गलत लोगों की पहचान समय रहते करना बहुत जरूरी हो जाता है. चाणक्य के अनुसार, गलत और निगेटिव थिंकिंग वाले लोगों के साथ रहने से जीवन में सिर्फ टेंशन और परेशानियां ही आती हैं. अगर आप अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल इसमें आपकी काफी मदद करने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए. जब आप इन लोगों से दूर रहने लगेंगे, तो आपकी जिंदगी कुछ ही समय में सुधरने लगेगी और देखते ही देखते आपकी तरक्की के दरवाजे भी खुलने लगेंगे.

हमेशा रोने वाले और शिकायत करने वाले लोग

हम सभी किसी ऐसे इंसान को जानते ही हैं जिसके पास सबकुछ होता है, लेकिन फिर भी वह हर समय किसी न किसी बात को लेकर रोता ही रहता है. इस तरह के लोग अपनी किस्मत, अपने घर या अपने हालातों को ही दोष देते हुए दिखाई देते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के निगेटिव थिंकिंग वाले लोगों के साथ रहने से आपकी खुद की पॉजिटिव एनर्जी भी कम होने लग जाती है. जब आप दिन-रात उनकी परेशानियों और शिकायतों को सुनते रहते हैं, तो आपका खुद का दिमाग भी अशांत रहने लग जाता है. अगर आप अपने जीवन में शांति लाना चाहते हैं, तो इस तरह के लोगों से दूर रहना शुरू कर दें जो कभी जीवन में खुश होना ही नहीं चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: रिश्ते को बचाने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं खो रहे ये 6 अनमोल चीजें? पछतावे से बचना है तो जरूर जान लें

मन में आपके प्रति जलन रखने वाले लोग

चाणक्य नीति के अनुसार, जो भी लोग आपकी सफलताओं, आपकी खुशियों और अच्छी चीजों को देखकर मन ही मन जलते रहते हैं, वे कभी भी आपके सच्चे दोस्त नहीं हो सकते हैं. चाणक्य के अनुसार, इस तरह के लोग आपके सामने मीठी-मीठी बातें करते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपका ही बुरा चाहते हैं. उनके अनुसार, जिन लोगों के दिल में आपके प्रति जलन की भावना होती है, वे मौका मिलते ही आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. इनकी जलने वाली आदत आपके रास्ते में मुश्किलें खड़ी कर सकती है. इसलिए ऐसे लोगों को पहचानें और उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ से दूर ही रखें.

झूठ बोलने वाले और धोखेबाज लोग

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर एक रिश्ता जो कि झूठ पर टिका हुआ हो, वह ज्यादा दिनों तक चलता नहीं है. अगर कोई भी इंसान आपसे हर छोटी से छोटी बात पर झूठ बोलता है, वह समय आने पर आपको कोई बड़ा धोखा भी जरूर दे सकता है. इस तरह के लोगों पर भरोसा करना खुद के ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होता है. इस तरह के धोखेबाज लोग आपके भरोसे का गलत फायदा उठाकर आपको मेंटल स्ट्रेस में भी डाल सकते हैं. अगर आप अपनी जिंदगी में सुकून चाहते हैं तो सच्चे और ईमानदार लोगों को ही अपने करीब आने का मौका दें.

ये भी पढ़ें: आपकी ये एक छोटी सी गलती आपको बना सकती है दूसरों के हाथों की कठपुतली, कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम?

मूर्ख और अपनी बात पर अड़े रहने वाले लोग

चाणक्य नीति के अनुसार, किसी मूर्ख इंसान को ज्ञान की बातें समझाना और सही-गलत के बीच का फर्क समझाना पूरी तरह से आपके ही समय की बर्बादी है. एक मूर्ख इंसान हमेशा अपनी ही बातों को सही मानता है और आपकी अच्छी से अच्छी सलाह को भी बेकार और गलत समझ लेता है. इस तरह के लोगों के साथ अगर आप बहस करेंगे, तो इससे सिर्फ आपका समय बर्बाद होगा और मेंटल पीस खराब होगा. आचार्य चाणक्य का कहना है कि जब आप एक मूर्ख इंसान के साथ रहते हैं, तो आपको जीवन में सिर्फ नुकसान ही उठाना पड़ता है.

हर छोटी बात पर गुस्सा करने वाले लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार, बात-बात पर गुस्सा करने वाला इंसान हमेशा अपने और दूसरों का नुकसान ही करता है. जो इंसान अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाता, वह कभी भी किसी का अपमान कर सकता है और पूरे माहौल को भी खराब कर सकता है. इस तरह के गुस्सैल लोगों के साथ रहने से आप हमेशा डर और स्ट्रेस के माहौल में रहेंगे. अगर आप अपने दिमाग को शांत रखना चाहते हैं, तो हमेशा ठंडे दिमाग वाले और समझदार लोगों का ही साथ चुनें.

ये भी पढ़ें: कब मांगनी चाहिए माफी और कब बिना कुछ कहे तोड़ देना चाहिए रिश्ता? चाणक्य से सीखें खुशहाल जीवन जीने की सही कला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola