क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ

चीनी छोड़ने के फायदे Ai image
Quitting Sugar Benefits: क्या आप बिना मीठा खाए सिर्फ 7 दिन रह सकते हैं? अगर हां, तो इसके नतीजे आपको हैरान कर सकते हैं. यह छोटा सा चैलेंज आपके शरीर में ऐसे बदलाव ला सकता है, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा. जानिए कैसे सिर्फ एक हफ्ता आपकी ओवरऑल हेल्थ को बदल सकता है.
Quitting Sugar Benefits: क्या आप भी उन लोगों में से ही हैं, जो अपने अपने दिन की शुरुआत चाय में चीनी डालकर करते हैं? या फिर उन लोगों में से हैं जिन्हें हर थोड़ी देर में कुछ मीठा खाने की इच्छा होती रहती है? अगर आप इनमें से एक हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम में से ज्यादातर लोग इसी कैटेगरी में आते हैं. कुछ लोगों को चीनी खाना नॉर्मल लग सकता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अनजाने में चीनी का सेवन हद से ज्यादा करने लगे हैं. रिफाइंड शुगर हमारी डेली डाइट का हिस्सा बन चुका है जिसे साइड कैसे किया जाए यह बात हर किसी को समय रहते समझ नहीं आती. अगर आप भी इन लोगों में से ही हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर में सिर्फ 7 दिनों के लिए चीनी छोड़ने पर देखने को मिलते हैं. शुरूआती दौर में यह आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन हफ्तेभर बाद जो फायदे आपको दिखेंगे वे चौंका देने वाले होंगे. तो चलिए इन बदलावों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
पहले दिन होती है बार-बार मीठा खाने की इच्छा
जब आप अचानक से चीनी खाना छोड़ देते हैं, तो पहला ही दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा साबित हो सकता है. आपका मन बार-बार कुछ मीठा खाने को करता रहता है. चॉकलेट, मिठाईयों और इस तरह की चीजें खाने की इच्छा बढ़ने लगती है. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि आपके शरीर को मीठा खाने की आदत लग चुकी होती है. जब आप चीनी खाना छोड़ देते हैं, तो आपको हल्की चिड़चिड़ाहट, फोकस में कमी और थकान जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. आपका शरीर पहले दिन इसी तरह से रिएक्ट करता है.
ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट वर्कआउट करना सही है या गलत? जान लें आपकी बॉडी पर इसका असर
दूसरे दिन एनर्जी में उतार-चढ़ाव
दूसरा दिन होते ही आपका शरीर बिना चीनी के खुद को एडजस्ट करना शुरू कर देते हैं. पहले जहां आपको इंस्टैंट एनर्जी फील होती थे, अब वैसा बिलकुल भी नहीं होगा. कई बार आप खुद को अचानक से ही एक्टिव महसूस करेंगे, तो कभी अचानक से पहले से ज्याद थकावट लगने लगेगी. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अब अब आपके शरीर को नैचुरल सोर्स जैसे कि कार्ब्स और फैट्स से एनर्जी लेनी पड़ रही है.
तीसरे दिन सिरदर्द और हल्की कमजोरी
तीसरा दिन होते ही कुछ लोगों की यह प्रॉब्लम हो सकती है. इस दिन आपको सिरदर्द, चक्कर आना या फिर थोड़ी सी कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है. इसे शुगर विदड्रॉल के नाम से भी जाना जाता है. अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ज्यादा मीठा खाने की आदत है, तो यह प्रॉब्लम आप में ज्यादा देखने को मिल सकती है. ऐसे हालात में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और साथ ही डाइट में हेल्दी चीजों को भी शामिल करना चाहिए.
चौथे दिन शरीर में हल्कापन और डाइजेशन में सुधार
चौथे दिन तक आपका शरीर बिना चीनी या फिर रिफाइंड शुगर के भी काम करना सीख जाता है. आपको अपना पेट पहले से ज्यादा लाइट महसूस होता है और आपकी डाइजेशन भी सुधर जाती है. रेगुलर होने वाली गैस और ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम्स अब कम होती हुई दिखाई देती है. इसके अलावा अब आपका शरीर ज्यादा फ्रेश और लाइट भी महसूस करने लगता है.
ये भी पढ़ें: जिम छोड़ने के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव होने लगते हैं? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई
पांचवे दिन बेहतर स्किन क्वालिटी
जब आप शुगर को पूरी तरह से छोड़ चुके होते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर भी देखने को मिलता है. जब आप ज्यादा चीनी खा रहे होते हैं, तो आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन या फिर सूजन बढ़ने लगती है. यह आगे चलकर पिंपल्स और ऑयली स्किन का भी कारण बन सकता है. जब आप पांच दिन चीनी खाए बिना रह लेते हैं, तो आपकी स्किन क्लियर, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनने लगती है.
छठे दिन बेहतर नींद और मूड
पहले और दूसरे दिन की तुलना में अब आपका मूड ज्यादा स्टेबल रहने लगता है. शुगर की वजह से होने वाले मूड स्विंग्स अब कम होने लगते हैं, रात को नींद भी गहरी और बेहतर आने लगती है. जब आप चीनी पूरी तरह से छोड़ देते हैं तो आपका दिमाग ज्यादा शांत और रिलैक्स्ड महसूस करने लग जाता है.
सातवें दिन एनर्जी में सुधार और वेट लॉस
जब आप एक हफ्ते बिना चीनी खाए रह जाते हैं, तो आपको सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. आपकी एनर्जी लेवल्स में बड़ा फर्क नजर आने लगता है. चीनी छोड़ें के हफ्तेभर बाद ही आप ज्यादा एक्टिव और फोकस्ड रहना शुरू कर देते हैं. आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन भी कम होता हुआ महसूस होने लगता है. खासकर जो सूजन आपको पेट के पास महसूस होती थी, अब वह काफी हद तक कम हो चुकी होती है.
ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




