सुबह खाली पेट वर्कआउट करना सही है या गलत? जान लें आपकी बॉडी पर इसका असर

खाली पेट वर्काउट करना सही या गलत Ai image
Workout Tips: सुबह वर्कआउट से पहले खाना चाहिए या नहीं? यह सवाल जितना छोटा लगता है, उतना ही ज्यादा कन्फ्यूजिंग भी है. सही तरीका जानना जरूरी है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी आदत ही आपके फिटनेस रिजल्ट्स को पूरी तरह बदल सकती है.
Workout Tips: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हर सुबह जिम जाने से पहले यह सोचते हैं कि पहले कुछ खा लें या फिर खाली पेट ही वर्कआउट कर लें, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज के समय में अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर हर कोई जागरूक हो गया है, लेकिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसको लेकर कई तरह के कन्फ्यूजन अब भी बने हुए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि खाली पेट वर्कआउट करने से फैट जल्दी बर्न होता है, वहीं कुछ इसे सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि सच्चाई क्या है और आपकी बॉडी के लिए क्या सही है. तो चलिए, इस आर्टिकल के जरिए आपके इस कन्फ्यूजन को दूर करने की कोशिश करते हैं.
खाली पेट वर्कआउट करने से क्या होता है?
जब आप बिना कुछ खाये, यानी की रात के डिनर के बाद सीधे अगली सुबह उठकर जिम चले जाते हैं या फिर वर्कआउट करते हैं, तो इस समय आपके शरीर में ग्लूकोज का जो लेवल होता है वह कम होता है. इस समय वर्कआउट करने से आपका शरीर एनर्जी के लिए शरीर में मौजूद फैट का इस्तेमाल करना शुरू करता है.
ये भी पढ़ें: जिम छोड़ने के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव होने लगते हैं? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई
खाली पेट वर्कआउट के फायदे
अगर आप हर दिन खाली पेट वर्कआउट कर रहे हैं, तो इसका सबसे बड़ा फायदा यही हो सकता है कि आपका शरीर फैट को तेजी से बर्न कर पाता है. जब आपके शरीर में इंस्टेंट एनर्जी के लिए खाना नहीं होता, तो वह स्टोर किये हुए फैट को बर्न करना शुरू कर देता है. अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो खाली पेट वर्कआउट करने से आपको काफी आसानी हो सकती है. इसके अलावा अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सुबह के समय लाइट और ज्यादा एक्टिव महसूस होता है, तो भी आप खाली पेट ही ज्यादा बेहतर वर्कआउट कर पाते हैं. यह आपके मेटाबोलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद कर सकता है.
क्या हैं खाली पेट वर्कआउट करने के नुकसान?
खाली पेट वर्कआउट करना हर किसी के लिए एक सही चॉइस साबित नहीं होता है. कई बार अगर शरीर में एनर्जी की कमी हो तो आपको जिम में कमजोरी का एहसास होता है, चक्कर आने लगते हैं या फिर थोड़ा सा वर्कआउट करने के बाद ही आप थका हुआ भी महसूस करने लगते हैं. इसके अलावा अगर आप काफी इंटेंस वर्कआउट कर रहे हैं, तो आपका शरीर फैट की जगह पर कई बार आपके मसल्स को ही तोड़ना शुरू कर देता है. अगर ऐसा होने लगे, तो आपको मसल लॉस भी हो सकता है. कई लोगों में ब्लड शुगर लेवल्स अचानक गिरने की समस्या भी हो सकती है और साथ ही तबीयत भी बिगड़ने का खतरा रहता है.
ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?
किसे करना चाहिए और किसे नहीं?
अगर आप योगा, वॉकिंग या फिर लॉ-इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं, तो खाली पेट वर्कआउट करना आपके लिए सही साबित हो सकता है. लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो जिम में जाकर हैवी वर्कआउट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या फिर रनिंग करते हैं, तो आपके लिए कुछ हल्का सा खा लेना ज्यादा बेहतर साबित होता है. आप अगर चाहें तो बिना किसी प्रॉब्लम के एक केला और कुछ ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं. अगर आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर इस तरह की कोई और हेल्थ प्रॉब्लम है, तो आपको कभी भी खाली पेट वर्कआउट नहीं करना चाहिए. अगर आप जिम जा रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
सबसे सही तरीका क्या है?
अगर आप खाली पेट ही वर्कआउट करना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. सबसे पहले अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें और वर्कआउट से पहले पानी भी पीएं. आपको अपने जिम सेशन को ज्यादा लंबा भी रखने से बचना है और आपको बहुत हैवी लिफ्टिंग भी नहीं करनी है. जब आपका वर्कआउट खत्म हो जाए, तो अपना प्रोटीन इंटेक पूरा करें और न्यूट्रिशियस डाइट लें. ये चीजें आपकी बॉडी को रिकवर होने में मदद करती हैं.
ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सिर्फ 15 दिनों में नजर आएगा फर्क! सुबह की ये आसान आदतें तेजी से घटाएंगी वजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




