बिहार में पेंशनधारियों के लिए अलर्ट, 31 मार्च तक नहीं कराया ये काम तो बंद हो जाएगी पेंशन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Mar 2026 5:47 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है. 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) नहीं कराने पर पेंशन बंद हो सकती है, इसलिए प्रशासन ने लाभार्थियों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.
Bihar News: बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. प्रखंड प्रशासन ने 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) कराना अनिवार्य कर दिया है. तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों की पेंशन स्वतः बंद कर दी जाएगी.
11 हजार से ज्यादा लाभार्थी, आधे का ही हुआ केवाईसी
गोपालगंज के कुछ प्रखंडों में कुल 11,159 लाभुक चिन्हित किए गए हैं. इनमें से अब तक 5,690 लोगों का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. वहीं, 5,469 लाभार्थियों का प्रमाणीकरण अभी भी बाकी है.
कई पंचायतों में बड़ी संख्या में लंबित मामले
पंचायतवार समीक्षा में सामने आया है कि कई क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों का केवाईसी नहीं हुआ है.
- खालगांव: 1,419 में से 540 बाकी
- भगवानपुर: 1,293 में से 757 बाकी
- बनकटीया: 1,216 में से 536 बाकी
- सिकटिया: 1,273 में से 834 बाकी
इसके अलावा कुईसा खुर्द, मगहिया, महुअवा, मझवलिया और सेमरिया पंचायतों में भी बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं.
प्रशासन की सख्ती, समय सीमा तय
बीडीओ आयुष राज आलोक ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार सभी लाभार्थियों को 31 मार्च तक हर हाल में ई-केवाईसी कराना होगा. इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.
सीएससी केंद्रों पर मुफ्त सुविधा
प्रखंड के डेटा ऑपरेटरों ने जानकारी दी है कि सभी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर निशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है. लाभार्थी आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
लाभार्थियों से अपील
प्रखंड प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें. जल्द से जल्द नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण पूरा कर लें, ताकि पेंशन बंद होने से बचा जा सके. अगर तय समय तक केवाईसी नहीं हुआ, तो पेंशन रुक सकती है. ऐसे में लाभार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें.
Also Read: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 IPS समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










