117 संदिग्धों की फोटो जारी, पटना में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए स्पेशल टीमें कर रहीं रेड

Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस ने बवाल में शामिल 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna NEET Paper Leak Protest: पटना में 22 जुलाई को हुए NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद बिहार पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने CCTV और वीडियो फुटेज के आधार पर 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं. उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है.

विज्ञापन

Patna NEET Paper Leak Protest: 22 जुलाई को पटना में NEET पेपर लीक के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बिहार पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने हिंसा और उपद्रव में शामिल 117 संदिग्ध लोगों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. ये तस्वीरें घटना के दौरान लगे CCTV कैमरों और अन्य वीडियो फुटेज से जुटाई गई हैं.

विज्ञापन

बिहार पुलिस के मुताबिक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पथराव करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. इसी प्रक्रिया के तहत 117 संदिग्धों की फोटो वाला दस्तावेज जारी किया गया है. इसमें हर संदिग्ध की क्रम संख्या के साथ उसकी तस्वीर भी शामिल है.

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई विशेष टीमें

पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है. सभी थानों और संबंधित पुलिस इकाइयों को इन तस्वीरों के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

गिरफ्तारी के बाद होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

बिहार पुलिस का कहना है कि जिन लोगों की पहचान हो चुकी है, उनकी तलाश जारी है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अन्य CCTV फुटेज और वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि हिंसा में शामिल दूसरे लोगों की भी पहचान की जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों से भी मांगी गई मदद

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर जारी की गई तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. इससे जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया को और तेज किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें: 'अगर पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा' कहने वाले IPS संकेत कुमार कौन हैं? जानिए उनकी कहानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन