बाढ़ में मेले से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, रेलवे लाइन के पास बदमाशों ने घेरा; पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

लोगो से घटना की जांच करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Barh Shopkeepers Murder : अथमलगोला के दक्षिणीचक गांव में मेले से लौट रहे एक फेरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने पड़ोसी पर रंजिश निकालने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Barh Shopkeepers Murder :(जयमणी कुमार की रिपोर्ट) बाढ़ में अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव में मंगलवार की देर रात एक फेरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रूपस मेले से दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे व्यक्ति रेलवे लाइन गुमटी पास के बदमाशों ने घेर लिया और गोली मार दी. व्यक्ति की पहचान ललन पुरी के रूप में हुई, जो करीब 45 साल के थे. गुमटी के पास गोली लगने के बाद ललन पुरी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद दक्षिणीचक गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

मृतक ललन पुरी दक्षिणीचक गांव के रहने वाले थे. वह मेलों और बाजारों में फेरी लगाकर सिंदूर, टिकली, माला समेत शृंगार का अन्य सामान बेचते थे. इसी से होने वाली आमदनी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की रात रूपस मेले में दुकान लगाने के बाद करीब 12 से 1 बजे के बीच वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गोली मार दी.

शरीर पर मिले गोली के दो निशान

घटना की जानकारी मिलते ही अथमलगोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. रहमान के अनुसार, ललन पुरी के शरीर पर गोली लगने के दो निशान मिले हैं.

बायीं आंख के नीचे लगी एक गोली

एक गोली बायीं आंख के नीचे लगी और शरीर को पार करते हुए बाहर निकल गई. वहीं दूसरी गोली दाहिने हाथ की कोहनी के पास लगी थी. पोस्टमार्टम के दौरान दूसरी गोली शरीर से बरामद की गई है. इससे साफ है कि हमलावरों ने नजदीक से ललन पुरी को निशाना बनाया था.

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद मृतक के भाई जीतू पुरी और पत्नी गुंजन देवी ने पड़ोस में रहने वाले शंकर महतो पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है.

PHOTOS: पार्टी के दौरान चार दोस्तों को एक साथ हुई बेचैनी, सब की मौत; मंत्री विजय सिन्हा ने CM से की मांग

परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन से पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसके बाद घर के बाहर खड़ी उनकी मोपेड में आग लगा दी गई थी. परिवार का यह भी दावा है कि घटना के बाद लगातार फोन कर जान से मारने और उठा ले जाने की धमकियां दी जा रही थीं. ऐसे में परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के चलते ललन पुरी की हत्या की गई है.

पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

ललन पुरी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी गुंजन देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. उनके बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं. पति की मौत की खबर के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सासाराम में छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, टॉर्च की रोशनी में नहीं दिखा हत्यारा, बाहर से बंद मिला घर का दरवाजा

परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से नामजद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है. घटना के बाद गांव में भी लोगों के बीच आक्रोश है और पुलिस से जल्द हत्या की गुत्थी सुलझाने की उम्मीद की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

अथमलगोला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह, घटनास्थल पर मौजूद लोगों और आपसी विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है.

WATCH VIDEO: बाढ़ से बिहार को कैसे मिलेगी राहत? CM सम्राट चौधरी ने अपने पहले पॉडकास्ट में बताया पूरा मास्टरप्लान, सुनिए पूरी रणनीति

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन