Weather Update: पटना में बाढ़ के बीच फिर बदला मौसम, 2-3 घंटे में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 25 जिलों में IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

पटना में बारिश (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में बुधवार सुबह की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Patna Weather Update : पटना में बुधवार सुबह हल्की बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है. सुबह से ही तापमान में कमी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम के इस बदलाव से राजधानी का माहौल सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. राज्य के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

Image

पटना के इन इलाकों में बारिश और तेज हवा की संभावना

मौसम विभाग ने पटना जिले के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. इनमें अधमलगोला, खुमरूपुर, दनियावां, दानापुर-खगौल, नौबतपुर, पटना ग्रामीण, फतुहा, फुलवारी, बख्तियारपुर, विक्रम, बिहटा, मनेर और संपतचक शामिल हैं. इन इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है.

तेज हवा के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. जिन इलाकों में चेतावनी जारी की गई है, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

Rain Alert : इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना के अलावा औरंगाबाद, भोजपुर, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

WATCH VIDEO: छाती तक पहुंचा पानी, चूड़ा-सत्तू खाकर कट रहे दिन, सुनिए बाढ़ पीड़ित परिवारों की कहानी उनकी जुबानी

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है. बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है.

बिहार में फिर सक्रिय होगा मॉनसून

10 सितंबर के बाद कुछ दिनों तक बिहार में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने इसके बाद मॉनसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई है. 15 सितंबर के बाद राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. इसका ज्यादा असर सीमांचल के जिलों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मॉनसून की सक्रियता अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है.

विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक जा रही

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ श्री गंगानगर, नारनौल, उत्तरप्रदेश के मध्य हिस्सों में कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. पश्चिमी असम के आसपास हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में दो से तीन दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की गतिविधियां बने होने की संभावना है.

तापमान में हुई वृद्धि

बीते दिन पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर के ढोली में 52 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई.

बारिश होने से बढ़ेगा बाढ़ का कहर

इधर, बिहार के कई जिलों में पहले से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

गंगा का पानी घटा फिर भी खतरा टला नहीं, पटना के कई घाट अब भी लाल निशान के ऊपर, जानिए बिहार में बाढ़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन