PHOTOS : पार्टी के दौरान चार दोस्तों को एक साथ हुई बेचैनी, सब की मौत; मंत्री विजय सिन्हा ने CM से की मांग

Updated:
1 / 10
बाढ़ थाना क्षेत्र में नॉनवेज पार्टी कर रहे चार दोस्तों की एक साथ मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.
मंत्री विजय सिन्हा ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया.
फुल स्क्रीन में देखें

विजय सिन्हा की तस्वीर

बाढ़ थाना क्षेत्र में नॉनवेज पार्टी कर रहे चार दोस्तों की एक साथ मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंत्री विजय सिन्हा ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 10
नॉनवेज पार्टी के दौरान बिगड़ी चार दोस्तों की तबीयत
फुल स्क्रीन में देखें

नॉनवेज पार्टी के दौरान बिगड़ी चार दोस्तों की तबीयत

बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव के सैदपुर टोला में चार दोस्त एक घर में पार्टी कर रहे थे. खाने-पीने के दौरान अचानक चारों की तबीयत बिगड़ गई और सभी की हालत गंभीर हो गई.

3 / 10
आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण
फुल स्क्रीन में देखें

आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण

तबीयत बिगड़ने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने चारों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को पटना रेफर कर दिया.

4 / 10
रास्ते में मौत की बात आई सामने
फुल स्क्रीन में देखें

रास्ते में मौत की बात आई सामने

पटना ले जाने के दौरान चारों की मौत होने की जानकारी सामने आई. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही होने की बात कही गई है.

5 / 10
शराब या नशीले पदार्थ के सेवन की चर्चा
फुल स्क्रीन में देखें

शराब या नशीले पदार्थ के सेवन की चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, चारों ने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था. डॉक्टर श्रेया शेखर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय चारों की हालत बेहद गंभीर थी. उन्होंने जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई.

6 / 10
फोरलेन पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा
फुल स्क्रीन में देखें

फोरलेन पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा

चारों की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर एंबुलेंस में शव रखे गए और सड़क जाम कर हंगामा किया गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

7 / 10
मौके पर पहुंचे एसडीएम और ग्रामीण एसपी
फुल स्क्रीन में देखें

मौके पर पहुंचे एसडीएम और ग्रामीण एसपी

सड़क जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसडीएम और ग्रामीण एसपी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की.

8 / 10
कृषि मंत्री विजय सिन्हा पहुंचे गांव
फुल स्क्रीन में देखें

कृषि मंत्री विजय सिन्हा पहुंचे गांव

मौत की सूचना के बाद कृषि मंत्री विजय सिन्हा भी बेढना गांव पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. मंत्री ने परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

9 / 10
बोले- बेढ़ना गांव से है भावनात्मक जुड़ाव
फुल स्क्रीन में देखें

बोले- बेढ़ना गांव से है भावनात्मक जुड़ाव

मीडिया से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा कि बेढ़ना गांव से उनका भावनात्मक जुड़ाव है. उन्होंने बताया कि इसी गांव के स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है. उन्होंने घटना को लेकर चिंता जताई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही. उन्होंने बाढ़ एसडीएम को पूरे मामले की गहन जांच के लिए आवश्यक निर्देश देने की बात कही. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह.

10 / 10
जहरीली शराब की पुष्टि पर मुआवजे की बात
फुल स्क्रीन में देखें

जहरीली शराब की पुष्टि पर मुआवजे की बात

विजय सिन्हा ने कहा कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीली शराब से मौत की पुष्टि होती है तो मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने समय में इसकी घोषणा किया था. आगे उन्होंने कहा कि यदि शराब की पुष्टि नहीं होती है, तब भी परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन