गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस का एक्शन, छुड़ाई गईं 10 लड़कियां
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Mar 2026 5:41 PM
छापेमारी करती पुलिस
Gopalganj: गोपालगंज में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. छापेमारी में 10 लड़कियों को छुड़ाया गया, जिनमें ज्यादातर नाबालिग हैं. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों से जबरन काम कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप के नाम पर चल रहा था, जहां बाहर से लाई गई लड़कियों से जबरन डांस कराया जाता था और उनके साथ गलत व्यवहार भी किया जाता था.
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ जगहों पर ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों से जबरन काम लिया जा रहा है. सूचना मिलते ही एक स्पेशल टीम बनाई गई. इस टीम में पुलिस के साथ सामाजिक संस्थाओं के लोग भी शामिल थे, ताकि कार्रवाई सही तरीके से हो सके.
एक साथ कई जगह छापेमारी की गई
इसके बाद दिघवा-दुबौली, लक्ष्मीगंज और रेवती बाजार में एक साथ छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों को छुड़ाया, जिनमें 9 नाबालिग और एक बालिग थी. ये सभी अलग-अलग राज्यों से लाई गई थीं और उनसे जबरन डांस कराया जा रहा था.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है. मौके से कुछ मोबाइल फोन और जरूरी कागजात भी मिले हैं, जिनके जरिए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस अधिकारी ने क्या बताया
पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई रेवती और लक्ष्मीगंज बाजार में की गई. सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है और लड़कियों को कोर्ट में पेश किया गया है.
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी
बिहार में विजिलेंस का एक्शन, 12000 घूस लेते हुए पकड़ी गईं पंचायत राज पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










