बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आइए जानते हैं कि बिहार के किस जिले में कब और कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बाद अब बारिश की संभावना जताई जा रही है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 से 24 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

कब और कहां होगी बारिश?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 मार्च को बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इनमें किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं.

22 मार्च को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. इनमें पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सिवान और सारण शामिल हैं.

23 और 24 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेज हवाओं की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के साथ-साथ कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. 21 और 22 मार्च को हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. बारिश और तेज हवाओं के कारण बिहार के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. दिन के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: गयाजी में सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी के कंधे पर फिर रखा हाथ, बोले- बिहार बहुत आगे बढ़ेगा

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन