बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी
सांकेतिक फोटो
Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. पूर्वी बिहार ज्यादा प्रभावित रहेगा.
Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 20 से 23 मार्च तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. इस दौरान मौसम का सबसे ज्यादा असर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बिहार में देखने को मिलेगा.
बिहार के किस जिला में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 20 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और शेखपुरा में बारिश और तेज हवा का असर दिखेगा.
मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके वाली हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि की भी आशंका है.
21-22 मार्च को कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 21 मार्च को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम सामान्य रहेगा. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, गया, नवादा, जमुई और आसपास के जिलों में आंधी और बारिश जारी रहेगी.
22 मार्च को पटना, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम साफ होने लगेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश और तेज हवा बनी रह सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना को लेकर क्या अपडेट
पटना में 19 से 23 मार्च के बीच तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इस दौरान आंशिक बादल, हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें: मुंगेर को सीएम नीतीश ने दिया 119 करोड़ का गिफ्ट, 2005 से पहले की सरकार पर बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










