JDU विधायक पप्पू पांडे के घर पर रेड, SP विनय तिवारी पूरी टीम के साथ पहुंचे आवास

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम की तस्वीर

Raid In Bihar: जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची है. पप्पू पांडे, भाई सतीश पांडे समेत 3 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है. विधायक के पैतृक गांव तुलसिया में 5 थानों की पुलिस छापेमारी करने पहुंची है.

विज्ञापन

Raid In Bihar: जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडे की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गोपालगंज पुलिस ने पप्पू पांडे, उनके भाई सतीश पांडे और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. पप्पू पांडे के पैतृक गांव तुलसिया में पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची है. विधायक पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन कब्जा करने का आरोप है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पप्पू पांडे और उनके भाई फरार

जानकारी के मुताबिक, 5 थानों की पुलिस छापेमारी करने के लिए पहुंची है. अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडे कुचायकोट से विधायक हैं. कुचायकोट थाने में ही विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. खबर यह भी है कि कार्रवाई तेज होने के बाद विधायक पप्पू पांडे और उनके भाई फरार हैं. छापेमारी के बाद क्या कुछ बरामद होता है, इसका इंतजार है.

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल को कुचायकोट थाने में मीरगंज के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि लगभग 17 एकड़ की जमीन पर विधायक के लोगों ने हमला बोला. वहां कमरे के ताले तोड़े गए और उन्होंने खुद के ताले लगाए. इसके बाद जब विरोध किया गया तो फायरिंग कर दहशत फैलाई गई.

इसी को लेकर मामला आगे बढ़ा और आज पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची. पुलिस का मानना है कि यह पूरी साजिश विधायक पप्पू पांडे और उनके भाई ने ही रची है. ऐसे में आज जब छापेमारी करने पुलिस पहुंची तो उससे पहले ही दोनों फरार हैं.

Also Read: बिहार में रेलवे का मेगा प्रोजेक्ट तैयार, 11 योजनाओं से होगा रेल नेटवर्क का विस्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन