गोपालगंज के थावे में बूथ स्तर पर सुनी गयी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
बूथ स्तर पर सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 137वें संस्करण में युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई. पीएम ने राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में युवाओं की ऊर्जा लगाने पर भी जोर दिया.
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण रविवार को थावे प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुना. एकड़ेरवा पंचायत के ग्राम एकड़ेरवा स्थित बूथ संख्या 337 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना.
आपके शहर में
युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश के विकास और सकारात्मक कार्यों में लगनी चाहिए.
इतिहास और वीर नायकों से जुड़ने पर जोर
प्रधानमंत्री ने देश के गौरवशाली इतिहास और वीर नायकों से नई पीढ़ी को जोड़ने पर भी जोर दिया. उन्होंने युवाओं को देश के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से परिचित कराने की आवश्यकता बतायी. साथ ही युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में लगाने का आह्वान किया.
महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर दिया जोर
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की बड़ी उपलब्धियों के पीछे आम नागरिकों की छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भागीदारी भी अहम है.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम
एकड़ेरवा पंचायत के बूथ संख्या 337 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता भरत सिंह, रोहित सिंह, गोरख शर्मा, मनीष साह, संजीव कुमार, मनकेश्वर सिंह, घनश्याम कुशवाहा, यश प्रताप सिंह सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए