गोपालगंज के मीरगंज में संत नरहरि दास का जन्मोत्सव, शोभायात्रा में गूंजे ‘जय कुलगुरु’ के नारे
नहरी दास का पुजा करते श्रद्धालु
Saint Narhari Das Birth Anniversary : गोपालगंज के मीरगंज में कुलगुरु संत शिरोमणि नरहरि दास का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया. सोनारी मठिया में आयोजित समारोह में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
Saint Narhari Das Birth Anniversary : गोपालगंज के मीरगंज स्थित सोनारी मठिया परिसर में रविवार को कुलगुरु संत शिरोमणि नरहरि दास का जन्मोत्सव पूजन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. अखिल भारतीय स्वर्ण समाज के बैनर तले हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. इससे पहले सोनार टोली से शोभायात्रा निकाली गयी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सोनारी मठिया पहुंची.
आपके शहर में
शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत सोनार टोली से निकली शोभायात्रा से हुई. शोभायात्रा में शामिल लोगों ने ‘जय कुलगुरु नरहरि दास’ और ‘जय सोनार समाज’ के नारे लगाए. जुलूस गल्ला मंडी, हथुआ मोड़, मरछिया चौक, जयप्रकाश चौक, बाजार रोड, मिल रोड और रेलवे ढाला होते हुए हरखौली पूरब टोला पहुंचा.
सोनारी मठिया में हुआ समापन
विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा सोनारी मठिया पहुंची. यहां पूजन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान संत नरहरि दास के विचारों और समाज के लिए उनके योगदान को याद किया गया.

कई जनप्रतिनिधि और प्रमुख लोग हुए शामिल
समारोह में झाझा विधायक मोहन वर्मा, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, बिहार भाजपा के एमएलसी जीवन कुमार, कैट एवं एजेजीएफ बिहार के अध्यक्ष अशोक वर्मा और छपरा की पूर्व मेयर राखी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में छपरा की उप-मेयर रागिनी देवी, गोपालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, भाजपा जिला प्रभारी दीपेंद्र सर्राफ और अधिवक्ता देव कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया.

आयोजन में इन लोगों का रहा योगदान
कार्यक्रम के आयोजन में मीरगंज स्वर्णकार अध्यक्ष अनिल प्रसाद सोनी, वार्ड पार्षद सोनू कुमार सोनी, मध्य प्रदेश के शिक्षाविद् डॉ. चंदन सोनी, धर्मेंद्र सर्राफ, पूर्व चेयरमैन पूजा देवी, पूर्व उपाध्यक्ष रेखा देवी और भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद का विशेष योगदान रहा.
संत नरहरि दास के विचारों पर चलने का आह्वान
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संत नरहरि दास के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने समाज के लोगों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक हित में मिलकर काम करने की अपील की.
Also Read : गोपालगंज : बथुआ बाजार में एक साथ दो मोर्चे, सड़क और शौचालय की मांग पर सड़क पर उतरे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए