बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का आरोप, बोले- रिमोट कंट्रोल से चल रही सरकार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Apr 2026 6:57 PM
तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बिहार की भाजपा-जदयू सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य रिमोट कंट्रोल से चल रहा है और जनता के मुद्दों की अनदेखी हो रही है.
Tejashwi Yadav: राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार की सत्ता बिहार से नहीं, बल्कि गुजरात से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाई जा रही है. पिछले 20 साल में बिहार के लोगों के हितों को नजरअंदाज किया गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत खराब है और इसके लिए भाजपा से जुड़े लोग जिम्मेदार हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के अंदर भी कुछ लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं, जिससे सरकार की हालत और बिगड़ रही है.
बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम- तेजस्वी
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना कोई बड़ा विकास किए राज्य के संसाधनों को खत्म कर रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता छोड़ने से पहले बिहार का खजाना खाली कर दिया गया. उन्होंने कहा कि इतने लंबे शासन के बाद भी बिहार देश के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है. यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहद कमजोर है.
बिहार में रोजगार के मौके नहीं
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में उद्योग-धंधे नहीं हैं, रोजगार के मौके नहीं हैं और युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों की आवाजाही से जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकलता. जनता की असली चिंता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, किसानों की परेशानी और पलायन जैसे मुद्दे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पिछले दो महीने में कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ
सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले दो महीनों से कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई. कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया. प्रशासन ठप पड़ा है, भ्रष्टाचार बढ़ गया है और अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का एक्शन, RJD छात्र इकाई भंग कर बनाया नया संगठन
‘नीतीश जी, अगले 24 घंटे में आप सीएम पद छोड़ देंगे’, जीतन मांझी बोले- बिहार आपके बिना अधूरा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










