चेक का क्लोन बना कर 2.60 लाख की निकासी

Published at :07 Jun 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
चेक का क्लोन बना कर 2.60 लाख की निकासी

भोरे : जिला मुख्यालय में एसबीआई के एडीबी शाखा से नकली सोना जमा कर करोड़ों के खेल का खुलासा होने के बाद चर्चित गोपालगंज जिले में चेक का क्लोन बना कर 2.60 लाख रुपये स्थानांतरित करा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला भोरे के केनरा बैंक की शाखा का है, जहां एक एनआरआई […]

विज्ञापन

भोरे : जिला मुख्यालय में एसबीआई के एडीबी शाखा से नकली सोना जमा कर करोड़ों के खेल का खुलासा होने के बाद चर्चित गोपालगंज जिले में चेक का क्लोन बना कर 2.60 लाख रुपये स्थानांतरित करा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला भोरे के केनरा बैंक की शाखा का है, जहां एक एनआरआई खाते के लिए जारी हुए चेक का क्लोन बना कर 2.60 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिये गये. मामला तब सामने आया, जब उसी नंबर का दूसरा चेक बैंक के पास आया. आननफानन में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक ने एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

बता दें कि केनरा बैंक में चेक का क्लोन बना कर राशि ट्रांसफर कराने का यह दूसरा मामला है. पहले मामले में 10 लाख रुपये कोलकाता के एक खाते में ट्रांसफर करा दिये गये थे. इस मामले में खुद शाखा प्रबंधक ही आरोपित हैं. बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर चकरवां निवासी अनवर अंसारी का एनआरआई खाता भोरे के केनरा बैंक की शाखा में है. 19 मई को चेक संख्या 213107 के माध्यम से 2.60 लाख रुपये सीवान केनरा बैंक की शाखा में रितेश मिश्रा के खाते पर स्थानांतरित किये गये.

इसी बीच रितेश मिश्रा के खाते से 19 से 22 मई के बीच पैसे की निकासी भी हो गयी. इसी केनरा बैंक की सीवान शाखा ने भोरे शाखा से चेक डिटेल मांगा. जब बैंक ने चेक की जांच की तो, वहां चेक खाताधारी अनवर अंसारी के पास मौजूद थे. बैंक द्वारा जिस चेक को सत्यापित कर पैसे को ट्रांसफर किया गया था, वह चेक असली चेक का क्लान था. मामला सामने आने के बाद बैंक प्रबंधक राजेश कुमार ने रितेश मिश्रा के विरुद्ध भोरे थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन