मुल्क की सलामती की खातिर मांगी दुआ

Published at :02 Jun 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
मुल्क की सलामती की खातिर मांगी दुआ

गोपालगंज : रमजान के पाक महीने के तीसरे जुमे पर शहर से लेकर गांवों तक की मस्जिदों में मुल्क की सलामती की खातिर रोजेदारों ने दुआ मांगी. मस्जिदों, दरगाह शरीफ में नमाज के दौरान खुदा की इबादत कर देश में अमन, शांति, बरकत के लिए दुआ मांगी. रोजेदारों को परेशानी नहीं हो इसके लिए टेंट […]

विज्ञापन

गोपालगंज : रमजान के पाक महीने के तीसरे जुमे पर शहर से लेकर गांवों तक की मस्जिदों में मुल्क की सलामती की खातिर रोजेदारों ने दुआ मांगी. मस्जिदों, दरगाह शरीफ में नमाज के दौरान खुदा की इबादत कर देश में अमन, शांति, बरकत के लिए दुआ मांगी. रोजेदारों को परेशानी नहीं हो इसके लिए टेंट लगाया गया था. शहर के बड़ी बाजार स्थित जामा मस्जिद, जंगलिया, भीतभेरवा, तिरविरवां मस्जिदों के अलावा दरगाह शरीफ में नमाज अदा करने के लिए काफी भीड़ देखी गयी.

वैसे प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. पुलिस ने मस्जिदों के आसपास चौकसी बरती. पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच रोजेदार नमाज के लिए पहुंचे और इबादत के साथ नमाज पढ़ी.

शहर के अलावा मीरगंज, बथुआ बाजार, लाइन बाजार, भोरे, भवानीगंज, सासामुसा, सुकलौली, पांडेय टोला, फतहा, तकिया समेत सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. मौलाना की तरफ से रोजेदारों को न सिर्फ नमाज पढ़ाई गयी बल्कि उन्हें पवित्र रमजान में किये जानेवाले परहेज पर विशेष ध्यान दिलाया गया. रोजेदारों को बताया गया कि रमजान में इबादत करने से सारे गुनाहों की माफी मिलती है.
हाफिजों को कुरान मुकम्मल की मुबारकबाद
रमजान शरीफ का सफर इबादत और तिलावत के बीच गुजर रहा है. रोजेदार दिन, रात खुदा की इबादत में मशगूल हैं. नमाज-ए-तरावीह में सुनाई जा रही कुरान शरीफ मुकम्मल होने लगी है. मस्जिदों में इसका जश्न मनाया जा रहा है. हाफिजों को कुरान मुकम्मल होने की मुबारकबाद दी जा रही है. मस्जिद, दरगाह, खानकाहों के अलावा शहर की कई जगहों पर रोजाना सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम हो रहे हैं. शुक्रवार को दरगाह शरीफ के मौलाना नसीमुल हक ने कहा कि यह दर इंसानियत की मिसाल है. यहां सभी मजहबों के लोग आते हैं. मस्जिदों में नमाज के बाद हाफिज नमाजियों को सदका और जकात निकालने का पैगाम दे रहे हैं.
शुक्रवार को भी कई मस्जिदों में नमाजियों से यह इल्तिजा की गयी. बताया गया कि जितनी जल्दी वे सदका और जकात अदा कर देंगे. गरीब लोग उससे अपनी ईद की तैयारी कर सकेंगे, इसलिए ईद के दिन का इंतजार न करें. अभी से जकात अदा कर दें तो बेहतर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन