बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन शुरू, नई सरकार गठन की तैयारी पूरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Apr 2026 7:18 PM
सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार
Bihar Next CM: बिहार की राजनीति के लिए 14 और 15 अप्रैल निर्णायक दिन होने वाला है. नए मुख्यमंत्री के नाम पर जल्द फैसला होने की संभावना है. पटना में एनडीए की बैठकों, शपथ ग्रहण और सुरक्षा तैयारियों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.
Bihar Next CM: बिहार में सत्ता परिवर्तन की घड़ी अब बहुत करीब आ गई है. राज्य की राजनीति इस समय बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है और अगले दो दिन यानी 14 और 15 अप्रैल काफी निर्णायक माने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इसी दौरान बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक एनडीए ने अपने सभी 202 विधायकों को साफ निर्देश दिया है कि वे 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही मौजूद रहें. किसी भी विधायक को इस दौरान शहर छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है. इससे साफ है कि सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.
कल बिहार आयेंगे शिवराज
भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस पूरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षक बनाया है. वह 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और बीजेपी विधायक दल की बैठक की निगरानी करेंगे. इसी बैठक में विधायक दल के नेता का चयन होगा, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है.
इसके बाद एनडीए विधायी दल की बैठक होगी, जिसमें सहयोगी दलों की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी. चर्चा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा दे सकते हैं.
14 अप्रैल को 11 बजे बुलाई गई कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इसे उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक माना जा रहा है. संभावना है कि बैठक खत्म होने के बाद वह राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.
15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेजी से चल रही है. पटना में प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और आयोजन को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
इस समारोह में देशभर से कई बड़े नेताओं और खास मेहमानों के आने की संभावना है. इसी वजह से राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मेडिकल टीमें, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा गया है.
मुख्यमंत्री आवास पर भी लगातार बैठकों का दौर जारी है. इन बैठकों में नए मंत्रियों के नाम, मेहमानों की सूची और शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है.
जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक और योजना के अनुसार चल रही है. उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जो फैसला लेंगे, सभी मंत्री उसका पालन करेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का एक्शन, RJD छात्र इकाई भंग कर बनाया नया संगठन
नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, अब तेजस्वी बनाम बीजेपी का मुकाबला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










