गया में बक्सर का युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 11:57 PM
गया में बक्सर का युवक गिरफ्तार
गया में बक्सर का युवक गिरफ्तार फोटो-गया- रोहित-254-गिरफ्तार युवक के पास बैठे रेल पुलिस की टीम संवाददाता, गया रेल पुलिस की टीम ने सोमवार को गया रेलवे स्टेशन के सात नंबर प्लेटफॉर्म के ओवरब्रिज के पास से 50 हजार नकदी और चोरी के चार मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र के रहनेवाले राजेश पाठक के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस रुकने के लिए कहा, तो युवक भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से 50 हजार नकदी रुपये और चार मोबाइल बरामद हुए. मोबाइल व पैसे के बारे में पुलिस पूछताछ की, तो युवक घबराने लगा. इसके बाद युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल किया. गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि पैसे व मोबाइल चोरी की है. रेल सफर करने वाले रेलयात्रियों के है. पुलिस ने युवक से पूछताछ कर रही है. युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










