‘लालू यादव को अंबेडकर स्वरुप मानती है जनता’, राजद सुप्रीमो के 79वें जन्मदिन पर RJD विधायक का बड़ा बयान, इन पर करेंगे FIR

मीडिया के सामने बयान देते कुमार सर्वजीत
Lalu Yadav 79th Birthday: बोधगया में लालू यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान राजनीतिक माहौल भी गर्म दिखाई दिया. एक ओर जहां राजद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के योगदान को याद किया, वहीं विधायक कुमार सर्वजीत ने वायरल वीडियो मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है.
गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Lalu Yadav 79th Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर बोधगया विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत निजी आवास पर केक काटकर लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं, समर्थकों और लालू यादव के चाहने वालों की बड़ी संख्या मौजूद रही. कार्यक्रम में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया.
लालू यादव ने कमजोर तबके को दिलाया सम्मान
इस अवसर पर विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने समाज के कमजोर तबकों को सम्मान और ताकत देने का कार्य किया. जिसके कारण आज भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें सामाजिक न्याय का प्रतीक मानते हैं. लालू यादव को जनता अंबेडकर स्वरुप मानती है. उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनके 79वें जन्मदिन पर केक काटकर उनके संघर्षों और योगदान को याद किया.
वायरल वीडियो पर बोले विधायक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजद को लेकर की गई कथित टिप्पणी के संबंध में पूछे गए सवाल पर विधायक सर्वजीत ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल यह कहा था कि राजद को “लठैतों की पार्टी” कहे जाने की संज्ञा राजनीतिक विरोधियों द्वारा दी गई थी, न कि उनकी ओर से ऐसा कहा गया था.
इन लोगों पर करेंगे कानूनी कार्रवाई
विधायक ने कहा कि वीडियो को गलत तरीके से वायरल करने वालों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में गया के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं.
एमएलसी टिकट विवाद पर प्रतिक्रिया
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को एमएलसी टिकट नहीं मिलने से जुड़े सवाल पर विधायक सर्वजीत ने कहा कि उनकी राजनीति किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के लिए है. उन्होंने कहा कि वे गरीबों, अति पिछड़ों और सभी वर्गों के अधिकारों की बात करते हैं.
परिवारवाद के आरोपों को बताया पुराना मुद्दा
राजद पर परिवारवाद के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक पुराना और बार-बार दोहराया जाने वाला राजनीतिक आरोप है, जिसे विरोधी दल लगातार उठाते रहते हैं. उन्होने जदयू एमएलसी नीरज कुमार का नाम लेते हुए कहा कि, कभी मिलेंगे तो पूछिएगा भौ..भौ..भौ करते रहते रहते हैं, परिवारवाद अब नहीं दिखता है आपको. उन्होंने आगे कहा कि, कुछ लोगों का काम ही यही है.
राबड़ी देवी की सुरक्षा और बिहार सरकार पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सुरक्षा में कटौती को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि जनता के लिए सुरक्षा और आवास से अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे बेरोजगारी, शिक्षा और विकास हैं. उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जबकि विकास कार्य प्रभावित हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कई सड़क परियोजनाओं के टेंडर होने के बावजूद कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. कार्यक्रम के अंत में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










