गया जी में तेज आंधी तूफान में बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों जाम में फंसे वाहन, बिजली आपूर्ति भी ठप

Updated:
विज्ञापन
Gaya ji Weather Update

बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़

Gaya ji Weather Update: गया जी जिले के मानपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को आंधी के कारण एक विशाल इमली का पेड़ सड़क पर गिर गया. जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

विज्ञापन

गयाजी से उदय शंकर की रिपोर्ट
Gaya ji Weather Update:
गया जी जिले के मानपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को आंधी के कारण एक विशाल इमली का पेड़ सड़क पर गिर गया. जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इतना ही नहीं, पेड़ की बड़ी शाखा विद्युत तार और पोल पर गिरने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

उसरी टोला बंसी बीघा के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़

घटना मानपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पर उसरी टोला बंसी बीघा के समीप हुई. तेज आंधी के दौरान सड़क किनारे खड़ा विशाल इमली का पेड़ अचानक टूटकर बीच सड़क पर गिर पड़ा. देखते ही देखते मुख्य सड़क पर यातायात ठप हो गया.

दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार

पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्री और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे. कई लोगों को वैकल्पिक मार्ग की तलाश करनी पड़ी. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी. संयोग अच्छा रहा कि कोई वाहन सीधे पेड़ की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

पुलिस और स्थानीय लोग खाली करा रहे सड़क

घटना की सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मिलकर सड़क से पेड़ हटाने और यातायात सामान्य करने के प्रयास में जुट गए. विशाल पेड़ की शाखाएं सड़क किनारे लगे बिजली के तारों और पोल पर भी गिर गईं. इससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कई तार टूट गए.

बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

बिजली के तार टूटने के कारण आसपास के बड़े इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अंधेरा छा गया. बिजली विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. सड़क जाम और बिजली कटौती के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के मौसम में बिजली बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पुलिस और प्रशासन की निगरानी में पेड़ हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य जारी है. वहीं बिजली विभाग क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत में जुट गया है.

Also Read: गया जी में बालू खदान के गड्ढे में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, इन पर लगाया आरोप

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन