Gaya News : बाथरूम में छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में युवक गिरफ्तार
Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 05 May 2025 11:17 PM
Gaya News : कॉमन बाथरूम में चोरी-छिपे कैमरा लगा कर एक छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में डेल्हा थाने की पुलिस ने एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया.
गया. कॉमन बाथरूम में चोरी-छिपे कैमरा लगा कर एक छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में डेल्हा थाने की पुलिस ने एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया. यह जानकारी सोमवार को सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने दी है. सिटी एसपी ने बताया कि एक छात्रा अपने भाई व बहन के साथ डेल्हा इलाके में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करती है. उस मकान में और भी लोग रहते हैं. लेकिन, बाथरूम कॉमन है. इसी का फायदा उठा कर एक युवक ने बाथरूम में स्नान करने गयी छात्रा का वीडियो बना लिया. इस घटना की शिकायत छात्रा ने डेल्हा थाने की पुलिस से की. पुलिस ने महिला टीम के साथ छानबीन की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार किया. साथ ही पीड़ित छात्रा के बयान पर धारा 77 व 3(5) के तहत कई आरोपितों के विरुद्ध डेल्हा थाना कांड संख्या 104/25 दर्ज किया गया है. इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By PRANJAL PANDEY
मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










