Gaya Ji News: बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
गया जी में जिला शांति समिति की बैठक में शामिल जिला पदाधिकारी

गया जी में जिला शांति समिति की बैठक में शामिल जिला पदाधिकारी

Gaya Ji News: गया जी में बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. डीएम और एसएसपी ने शांति समिति की बैठक में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही सुरक्षा, सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर व्यापक निर्देश जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News (रोशन कुमार की रिपोर्ट): बकरीद पर्व को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की.

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साइबर सेल और साइबर सेनानियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च का निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखने और नियमित गश्ती करने को कहा गया.

सफाई और पानी की व्यवस्था का निर्देश

बैठक में गया नगर निगम को बकरीद के मौके पर पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि सुबह चार बजे से ही पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए. गांधी मैदान, कर्बला, मस्जिदों और मदरसों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने तथा पानी का छिड़काव कराने का निर्देश भी दिया गया.

वेस्ट मटेरियल के निस्तारण की तैयारी

नगर आयुक्त ने बताया कि गया नगर निगम क्षेत्र के 22 वार्डों में बकरीद को लेकर विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया गया है. कुर्बानी के बाद निकलने वाले वेस्ट मटेरियल के उठाव और निस्तारण के लिए पर्याप्त संख्या में कवर वाहन लगाए जाएंगे. वेस्ट मटेरियल को नैली डंपिंग यार्ड में वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोज किया जाएगा.

प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील

डीएम और एसएसपी ने जिलेवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि बकरीद को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Also Read: Gaya News : मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर नकद व दवाइयों की चोरी, ढाई लाख से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन