Gaya News : मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर नकद व दवाइयों की चोरी, ढाई लाख से अधिक का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

दुकान में मौजूद दुकानदार.

Gaya News : पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. मंगलवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला.

विज्ञापन

Gaya News : (प्रमोद कुमार) थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप स्थित एक मेडिकल दुकान में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने शटर और लॉक तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जूरी गांव निवासी मिथिलेश प्रसाद वर्मा की मुकेश फार्मा नामक मेडिकल दुकान में चोरों ने देर रात ताला और शटर लॉक काटकर अंदर प्रवेश किया.

करीब 50 हजार नकद की चोरी

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. मंगलवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर देखने पर गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और कई महंगी दवाइयां गायब थीं. दुकानदार के अनुसार इस चोरी में उन्हें लगभग ढाई लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. घटना के बाद से परिवार और स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है.

अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

घटना को लेकर पीड़ित ने बांकेबाजार थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. स्थानीय व्यापारियों ने भी रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके. इधर थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.

Also Read: गया में जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पथरौरा हाईवे के पास शव मिलने से सनसनी, पैसों के लेन-देन का था विवाद!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन