बारिश से तरबूज की फसल बर्बाद, किसान चिंतित
Updated at : 29 Apr 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : किसानों में मायूसी
विज्ञापन
गया न्यूज : किसानों में मायूसी
प्रतिनिधि, गुरुआ.
प्रखंड के लालगढ़ गांव के किसान धान व गेहूं के बाद तरबूज, खीरा, ककरी और करौली की खेती करते हैं. लेकिन, इस वर्ष लगातार बारिश होने के कारण लालगढ़ व राजन गांव में करीब 50 एकड़ जमीन पर लगी तरबूज आदि साग-सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी. यहां किसान-मजदूर काफी मायूस हो गये हैं. लालगढ़ गांव के किसान राजीव कुमार ने बताया कि तरबूज की बिक्री शुरू हो गयी थी. लेकिन, पिछले एक माह में लगातार दो बार हुई मूसलाधार बारिश से फसल बर्बाद हो गयी है. इस कारण लालगढ़ गांव में तरबूज की खेती करने वाले किसानों की पूंजी वापस भी नहीं हुई है. इससे किसान चिंतित हैं. किसानों ने बताया कि इस वर्ष के मौसम ने कमर तोड़ दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




