Gaya Ji News: प्रेम प्रसंग में हुई थी मोहम्मद रिजवान की हत्या, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : Vikas Jha Updated At : 26 May 2026 10:15 PM

विज्ञापन

प्रतिकात्मक तस्वीर

Gaya Ji News: गया के आमस थाना क्षेत्र में मो रिजवान की हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई थी. पुलिस ने मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हत्या की बात स्वीकार की है.

विज्ञापन

Gaya Ji News (एस अली की रिपोर्ट): गया जी जिले के शेरघाटी अनवारगंज मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय मो रिजवान की गोली मारकर हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई थी. आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी आयशा ने हत्या मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

आवेदन में कहा गया है कि मृतक का बैदा निवासी मो आरिफ की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था, जिस कारण घर के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया कि हत्या मामले में आरिफ की पत्नी हदिसून खातून और उसके बेटे हसनैन रजा को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में दोनों ने रिजवान की हत्या करने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार गोली मृतक के दाहिने बांह को छेदते हुए सीने में जा लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई. इधर मंगलवार को एफएसएल टीम ने बैदा गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच की.

पुलिस ने बरामद किए थे हथियार

गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर बैदा गांव में गोलीबारी की सूचना के बाद डीएसपी संदीप कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे थे. जांच के दौरान पुलिस ने दो देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे.

Also Read: गया में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, लीलाजन नदी क्षेत्र से 6 ट्रैक्टर जब्त, 10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन