कामाख्या मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना, बिहारवासियों के सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Published by : Vikas Jha Updated At : 26 May 2026 8:24 PM

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

Gaya Ji News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने असम स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की. पूजा के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरित किया.

विज्ञापन

Gaya Ji News (हरिबंश कुमारी की रिपोर्ट): असम में नीलांचल पर्वत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने परिवार व सहयोगियों के साथ मंगलवार को पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने बिहार की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की कामना की. डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि माता कामाख्या का स्थान शक्तिपीठों में सर्वोच्च माना जाता है.

मां कामाख्या मंदिर आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र

उन्होंने कहा कि आदिशक्ति की अधिष्ठात्री मां कामाख्या की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है. मां कामाख्या तंत्र, मंत्र और यंत्र की त्रिशक्ति की धात्री हैं, जो अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

सनातन संस्कृति को बताया एकता का सूत्र

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से समाज में सद्भाव, सेवा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया. पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया.

Also Read: Gaya Ji News: CUSB में 29 PG पाठ्यक्रमों की 1238 सीटों पर नामांकन शुरू, 4 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन