Gaya Ji News: गया जंक्शन पर RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई, 36 पीस बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : Vikas Jha Updated At : 26 May 2026 8:38 PM

विज्ञापन

केन बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए 36 पीस बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को प्लेटफॉर्म नंबर-1 से दबोचा गया.

विज्ञापन

Gaya Ji News (रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट): आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान गया जी के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी राजन कुमार के रूप में की गई है.

प्लेटफॉर्म नंबर-1 से दबोचा गया युवक

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि गया जंक्शन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया. पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसके बाद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया.

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

तलाशी के दौरान युवक के पास से 36 पीस केन बीयर बरामद की गई. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: गया में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, लीलाजन नदी क्षेत्र से 6 ट्रैक्टर जब्त, 10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन