Siwan News : पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, राजेंद्र चौक में सनसनी

मृतक के घर के बाहर लगी भीड़
Siwan News : टोटो चालक युवक की आत्महत्या से राजेंद्र चौक क्षेत्र में सनसनी
Siwan News (अफजल अनवर) : थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के समीप मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे एक युवक ने पत्रिवारिक कलह को लेकर एक युवक ने जहर खाकर अपनी इह लीला समाप्त कर लिया है.मृतक की पहचान शहर के राजेंद्र चौक निवासी स्व.अरुण प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमन, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, एसआई अमरेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू के जहर खाने के भनक परिजनों को मिलते ही उसे महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए.
पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सीवान ले जाने क्रम में रास्ते में युवक की मौत हो गई. मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र है. मृतक तो-तो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वही मृतक की पत्नी सिमा देवी ने इस घटना के लिए मृतक के माता, भाई और बहन को जिम्मेदार ठहराया है. इस संबंध में एसडीपीओ अमन ने बताया कि एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर लिया है, मृतक कि पत्नी ने मृतक के माता, भाई और बहन को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में लगे हुए है.
Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










