Gaya Ji News: गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ी बुजुर्ग महिला, RPF ने परिवार से मिलाया
Published by : Vikas Jha Updated At : 26 May 2026 9:26 PM
आरपीएफ ने महिला को परिजनों से मिलाया
Gaya Ji News: गया जंक्शन पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए गलत ट्रेन में चढ़ गई बुजुर्ग महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों से मिलाया. ऑपरेशन डिग्निटी के तहत की गई इस कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की.
Gaya Ji News (रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट): आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन डिग्निटी’ के तहत एक बुजुर्ग महिला यात्री को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली कि धनबाद निवासी रामुना नोनिया और उनकी पत्नी देवमतिया कमीन जाखिम स्टेशन से गोमो जाने के लिए 13152 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले थे. लेकिन देवमतिया कमीन गलती से गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली एक्सप्रेस में चढ़कर गया पहुंच गईं.
फोटो के आधार पर की गई महिला की पहचान
दोनों के पास मोबाइल फोन भी नहीं था. सूचना मिलते ही ड्यूटी अधिकारी उप निरीक्षक अजय तिग्गा ने शिकायतकर्ता से महिला की फोटो प्राप्त की और गया स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या छह पर पहुंची ट्रेन में खोजबीन शुरू की. फोटो से मिलान करने पर बुजुर्ग महिला की पहचान हुई, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर महिला प्रधान आरक्षी इंदू सिन्हा की देखरेख में रखा गया.
सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा गया
सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को उनके पति रामुना नोनिया के सुपुर्द कर दिया गया. परिजनों ने आरपीएफ गया की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया.
Also Read: गया जी में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्यूल पंप में खराबी से मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










