वज्रपात से एक ही गांव के दो युवकों की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 8:58 PM
नगर पंचायत के गुदीया गांव में जानवर चरा रहे दो युवकों की मौत वज्रपात से हो गयी. ग्रामीणों द्वारा दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
इमामगंज. नगर पंचायत के गुदीया गांव में जानवर चरा रहे दो युवकों की मौत वज्रपात से हो गयी. ग्रामीणों द्वारा दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान गुदीया गांव के रहनेवाले जगदीश यादव के 17 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार एवं अजय यादव के पुत्र 12 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने दोनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक गांव के ही नजदीक मोरहर नदी के किनारे जानवर चरा रहे थे. इसी दौरान बारिश आने पर दोनों युवक एक ही छाते के नीचे खड़े हो गये थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली दोनों युवकों पर गिरी और दोनों की मृत्यु हो गयी. मौत की खबर सुनते हैं परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










