घर से नकदी और आभूषण की चोरी

घर से नकदी और आभूषण की चोरी
बांकेबाजार. प्रखंड मुख्यालय स्थित जूरी रोड के रहनेवाले राकेश कुमार रंजन के घर से रविवार की रात चोरों ने हजारों रुपये नकदी समेत मोबाइल व जेवरात की चोरी कर ली है. इस मामले में पीड़ित ने बांकेबाजार थाने में आवेदन देकर चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित राकेश कुमार रंजन ने बताया कि रविवार की रात घर से बाहर निकलकर अपने बड़े भाई से मोबाइल पर बात कर रहा था. बात करने के बाद जब घर में आया, तो मेरे घर का सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज भी खुल था. घर के सभी सदस्य सो रहे थे. गोदरेज खुले रहने की जानकारी के लिए अपनी मां को जगाया व पूछा, तो मां बोली कि गोदरेज बंद था. जब छानबीन की, तो पता चला कि घर से चार मोबाइल, मां का मंगलसूत्र, पायल समेत 62 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान गायब है. इस घटना के बाद इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी, तो पुलिस घर आकर जांच की. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




