लाइब्रेरी एसोसिएशन का भरोसा कायम, आदित्य आशु फिर संभालेंगे वैशाली की कमान

Updated:
विज्ञापन
लाइब्रेरी एसोसिएशन का भरोसा कायम, आदित्य आशु फिर संभालेंगे वैशाली की कमान

Hajipur News: ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने दोबारा सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

विज्ञापन

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार निवासी आदित्य कुमार सिंह आशु को ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने एक बार फिर वैशाली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. संगठन के इस निर्णय को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, सक्रिय कार्यशैली और पुस्तकालय आंदोलन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है.

आदित्य आशु की यह लगातार दूसरी नियुक्ति है, जो संगठन के उनके नेतृत्व और कार्यों पर गहरे विश्वास को दर्शाती है.

सम्मान समारोह में सौंपी गई जिम्मेदारी

नियुक्ति के अवसर पर आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आदित्य आशु को मोमेंटो और मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस दौरान उपस्थित शिक्षाविदों एवं अतिथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की.

क्षेत्र में खुशी का माहौल

आदित्य आशु की पुनर्नियुक्ति की खबर से उनके परिवार, माता-पिता, ग्रामीण क्षेत्र, शिक्षाविदों, पुस्तकालय कर्मियों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया.

अपनी नियुक्ति पर आदित्य कुमार आशु ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुस्तकालय आंदोलन को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.

इन लोगों ने दी बधाई

आदित्य आशु को बधाई देने वालों में रजनीश कुमार सिंह, बिपिन चौधरी, अरमान खान, विपुल गुप्ता, नीतीश झा, कमलेश ठाकुर, चंदन साह, आसिफ इकबाल, बबजीत सिंह, नीरज सिंह, इंद्रजीत उर्फ बना भाई, दीपक कुमार, शुभम सिंह, अनूप कुमार एवं रौनक कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन