बिहार में ‘XYZ’ गैंग का खेल खत्म, व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था दारोगा परीक्षा का नकल सिंडिकेट, ब्लूटूथ-वॉकी टॉकी से पहुंच रहे थे जवाब

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

सांकेतिक तस्वीर

Gayaji News: बिहार के गयाजी में दारोगा भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गिरोह में कुल 11 सदस्य शामिल थे. ब्लूटूथ-वॉकी टॉकी के सहारे अभ्यर्थियों तक जवाब पहुंचाया जा रहा था.

विज्ञापन

Gayaji News: (गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट)
बिहार के गयाजी में दारोगा भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में कुल 11 सदस्य शामिल थे. ब्लूटूथ-वॉकी टॉकी के सहारे अभ्यर्थियों तक जवाब पहुंचाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. जबकि गिरोह के बाकी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपित के जरिए पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

परीक्षा केंद्र के बाहर से चल रहा था हाईटेक नकल का खेल

दरअसल, 27 मई को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा दारोगा बहाली मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में गयाजी शहर के 10 परीक्षा केंद्र पर हाईटेक तकीरे से चोरी कराने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने रामपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास से गिरोह के सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. वह नालंदा जिले के जीराइनपर गांव का निवासी बताया गया है. उसके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं.

ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी से पहुंच रहे थे सवाल-जवाब

पुलिस जांच में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद अभ्यर्थी मुकेश कुमार प्रश्नों को बाहर भेज रहा था. बाहर बैठे गिरोह के सदस्य इन सवालों का जवाब तैयार कर ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी की मदद से उसे वापस पहुंचा रहे थे. इस तकनीकी जाल के जरिए परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही थी.

व्हाट्सएप ग्रुप ‘XYZ’ बना था नकल सिंडिकेट का कंट्रोल रूम

गिरफ्तार आशुतोष कुमार पासवान ने पूछताछ में खुलासा किया कि गिरोह ने ‘XYZ’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसमें 11 सदस्य जुड़े हुए थे. परीक्षा केंद्र से भेजे गए प्रश्न इस ग्रुप में साझा किए जाते थे. इसके बाद सॉल्वर अर्जुन कुमार सवालों को हल कर उत्तर ग्रुप में भेजता था.जिसे तकनीकी उपकरणों के जरिए अभ्यर्थी तक पहुंचाया जाता था.

फुफेरे साले के जरिए हुई थी गिरोह की कड़ी मजबूत

आशुतोष ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात परीक्षार्थी मुकेश कुमार से उसके फुफेरे साले अमन ने कराई थी. इसके बाद सभी ने मिलकर नकल कराने की पूरी योजना बनाई और परीक्षा के दिन उसे अंजाम देने का प्रयास किया.

14 मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाल रही पुलिस

मामले की तह तक पहुंचने के लिए रामपुर थाना पुलिस अब 14 संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इन नंबरों की जांच से पूरे रैकेट के संचालन और अन्य सदस्यों की भूमिका का खुलासा होगा.

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने इस मामले में पांच अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है. इनमें परीक्षार्थी मुकेश कुमार, सॉल्वर अर्जुन कुमार, प्रमोद कुमार, अमन और दीपक शामिल हैं. सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही, परीक्षार्थी मुकेश कुमार के खिलाफ आयोग स्तर पर कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से भी संपर्क साधने की तैयारी की जा रही है.

तेजतर्रार दारोगा को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वयं प्राथमिकी दर्ज कराई है. जांच की जिम्मेदारी 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर गुरु प्रसाद पंडित को सौंपी गई है. पुलिस का दावा है कि सीडीआर और डंप डेटा के विश्लेषण के बाद पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एक गिरफ्त में, कई रडार पर

पुलिस के अनुसार, गिरोह का एक सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार पासवान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद अभ्यर्थी मुकेश कुमार और बाहर बैठे सॉल्वर अर्जुन कुमार समेत पांच नामजद आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है.

Also Read: जब पिंडदान करने गयाजी पहुंचीं महारानी अहिल्याबाई होल्कर, तब बदली विष्णुपद मंदिर की किस्मत, जानिए 600 कारीगरों ने 20 साल में कैसे रचा इतिहास

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन