मॉर्निंग ब्रीफ: शहर में आज प्रभात खबर का कर्मयोगी सम्मान समारोह, अहिल्याबाई जयंती की भी धूम, जानें ट्रैफिक व मौसम का हाल

Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 31 May 2026 5:30 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

या जी के निवासियों के लिए आज रविवार का दिन कई अहम कार्यक्रमों के नाम रहने वाला है. जहां एक तरफ शहर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई जा रही है, वहीं आज 'प्रभात खबर' द्वारा कर्मयोगी सम्मान समारोह का भी भव्य आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. गया जी के निवासियों के लिए आज रविवार का दिन कई अहम कार्यक्रमों के नाम रहने वाला है. जहां एक तरफ शहर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई जा रही है, वहीं आज ‘प्रभात खबर’ द्वारा कर्मयोगी सम्मान समारोह का भी भव्य आयोजन किया जाएगा. हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. शाम के समय शहर के प्रमुख इलाकों में होने वाले आयोजनों की वजह से ट्रैफिक में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं शहर का पूरा अपडेट.

शहर के प्रमुख कार्यक्रम

  • प्रभात खबर ‘कर्मयोगी सम्मान समारोह’: आज शाम 6:00 बजे से हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में प्रभात खबर की ओर से कर्मयोगी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा.
  • अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह: महारानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच की ओर से उनकी 301वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से मंगलागौरी मार्ग स्थित सिजुआर भवन ऑडिटोरियम में शुरू होगा.
  • फल्गु महाआरती: मानपुर के भास्कर घाट पर आज शाम 6:30 बजे से भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

मौसम अलर्ट

  • तापमान: सुबह 6 बजे शहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके दोपहर 2 बजे तक 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.
  • येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी रखा है. आज आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने के साथ धूप खिलेगी, लेकिन तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल भी सकता है.

ट्रैफिक और जाम अलर्ट

  • शाम का ट्रैफिक: आज शाम 6 बजे के बाद हरिदास सेमिनरी, मंगलागौरी मार्ग (सिजुआर भवन) और मानपुर (भास्कर घाट) की ओर जाने वाले रास्तों पर कार्यक्रमों के कारण वाहनों का दबाव अधिक रहेगा. इन इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें.
  • रूटीन ट्रैफिक: सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच नगर निगम गेट, जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट और बाइपास के आसपास रोजाना की तरह जाम और धीमे ट्रैफिक की समस्या रह सकती है.
विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन