गया जी में अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लदा ट्रक, कोयले के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत, चालक की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
गया: ट्रक पलटा, लूना सवार बुजुर्ग की मौत, चालक घायल.

कोयला के नीचे दबे धायल को निकालते लोग. | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji Road Accident : गया जी के डोभी-शेरघाटी मार्ग पर एक कोयला लदा ट्रक पलट गया, जिससे एक लूना सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल है. घटना की वजह तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बताई जा रही है.

विज्ञापन

Gaya Ji Road Accident : डोभी–शेरधाटी मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघट्टी पार्क के समीप हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, डोभी की ओर से शेरघाटी की तरफ जा रहा एक कोयला लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया.

ट्रक पलटने के समय उसके बगल से जा रहा लूना उसकी चपेट में आ गया और लूना पर ही ट्रक पलट गया, जिससे पूरा कोयला लूना व उसके सवार पर गिर गया. लूना सवार डोभी थाना क्षेत्र के मटन मोड़ निवासी 70 वर्षीय कारू मिस्त्री सीधे कोयले व लूना के नीचे दब गए.

जेसीबी से कोयला हटाकर घायलों को निकाला गया

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों ने तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचित किया और जेसीबी की सहायता से कोयले को हटाया गया.

दोनों घायल व्यक्तियों को निकालकर तुरंत डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया.

मगध मेडिकल में वृद्ध को मृत घोषित किया गया

मगध मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर कारू मिस्त्री को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. योगेश कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. बताया गया है कि हादसे के बाद ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.

डोभी पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है तथा मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग सड़क पर ट्रक की तेज रफ्तार व ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह बता रहे हैं.

Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन