गया जी : अढ़वां मोड़ पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मृतक का फॉयल फोटो, अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
गया-राजगीर एनएच-82 पर अढ़वां मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतिनिधि, वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच-82 पर अढ़वां मोड़ के समीप बुधवार की रात करीब आठ बजे हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान केनार पहाड़पुर पंचायत के माया बिगहा निवासी अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है.
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
दुर्घटना के बाद पुलिस हेल्पलाइन की टीम अशोक कुमार यादव को वजीरगंज सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक नंदलाल प्रसाद के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई.
हादसे में एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल
हादसे में बाइक की चपेट में आने से स्थानीय युवक वासुदेव मांझी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल रेफर किया गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
सीमेंट-छड़ का कारोबार करते थे अशोक
मृतक के भाई अजय यादव के अनुसार, अशोक कुमार यादव सीमेंट-छड़ का कारोबार करते थे. उनके दो छोटे बच्चे हैं.
ALSO READ : पितृपक्ष से पहले 300 करोड़ से बदलेगा गया जंक्शन का स्वरूप, 6400 वर्गमीटर का एयर कॉनकोर्स बनेगा आकर्षण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए