गया जी : एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का प्रयास हुआ. पीड़ित की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से एक संदिग्ध पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया. पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. हालांकि, पीड़ित की सतर्कता और ग्रामीणों की तत्परता से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया.
स्क्रीन पर नाम देखकर पीड़ित को हुआ संदेह
जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी मनीष कुमार एसबीआई के एटीएम में अपने केनरा बैंक के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और एटीएम के अंदर प्रवेश कर गए. आरोप है कि युवकों ने मदद करने के बहाने मनीष कुमार का एटीएम कार्ड बदलने का प्रयास किया.
लेनदेन के दौरान मनीष कुमार की नजर एटीएम स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम पर पड़ी. नाम में गड़बड़ी देखकर उन्हें संदेह हुआ. जब उन्होंने अपना कार्ड जांचा तो कार्ड बदले जाने की आशंका हुई. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा.
आरोपी से पूछताछ और पुलिस कार्रवाई
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सुनील कुमार, निवासी कभी खिजरसराय तो कभी गया बताता है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










