यॉर्कशायर की जर्सी में उतरेंगे कुलदीप यादव, पहली बार खेलेंगे काउंटी क्रिकेट

Updated:
विज्ञापन

बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव पहली बार इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे. उन्होंने प्रतिष्ठित यॉर्कशायर क्लब के साथ करार किया है. यह उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

County Cricket 2026: भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव पहली बार इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे. 31 वर्षीय कुलदीप ने प्रतिष्ठित काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ करार किया है. वह पहले वन-डे कप के पांच मुकाबलों में टीम का हिस्सा होंगे और इसके बाद सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम चार में से तीन मैच भी खेलेंगे. उन्हें शुक्रवार को ग्लैमरगन के खिलाफ होने वाले 50 ओवर के मुकाबले के लिए भी यॉर्कशायर की टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने खुशी जाहिर की

यह करार कुलदीप के करियर के ऐसे समय में हुआ है जब वह भारतीय व्हाइट-बॉल टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिली थी, जबकि वनडे सीरीज के दौरान भी उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. यॉर्कशायर से जुड़ने पर कुलदीप यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक क्लब का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना उन्हें हमेशा पसंद रहा है और टीम प्रबंधन से बातचीत के बाद वह इस अवसर को लेकर काफी उत्साहित हैं. कुलदीप ने उम्मीद जताई कि वह हेडिंग्ले में अपने प्रदर्शन से टीम की सफलता में अहम योगदान देंगे.

View on Instagram

अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी शानदार

कुलदीप यादव का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट मैचों में 79 विकेट लिए हैं. 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्होंने पांच मैचों में 19 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी. वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम 194 विकेट दर्ज हैं.

टीम को मिलेगी मजबूती

यॉर्कशायर के क्रिकेट महाप्रबंधक गैविन हैमिल्टन ने कहा कि कुलदीप जैसे अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज के आने से टीम को बड़ी मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस बार इंग्लैंड में गर्मियों का मौसम काफी शुष्क रहा है, ऐसे में सीजन के अंतिम चरण में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है. कुलदीप की बाएं हाथ की कलाई स्पिन टीम को नई धार देगी और उनके अनुभव का फायदा पूरे सीजन में मिलेगा.

इसे भी पढ़े- नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनने से सिर्फ 1 अंक दूर शुभमन गिल, रोहित-कोहली भी टॉप-4 में


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola