बिहार के गया में अंतिम संस्कार के दौरान भगदड़, कई घायल, जाने वजह
Author : Suryakant Kumar Published by : kumarsuryakant Updated At : 15 May 2026 7:56 PM
सांकेतिक तस्वीर
Gayaji News: गया जिले के जमुआरा कला गांव स्थित श्मशान घाट पर 15 मई को उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब अंतिम संस्कार के दौरान भौरों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया. जैसे ही चिता से धुआं उठना शुरू हुआ भौरों का झुंड भड़क उठा और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा. अचानक हुए हमले से श्मशान घाट पर भगदड़ मच गयी. सभी घायलों का इलाज क्षेत्र के निजी अस्पतालों में कराया गया.
Gayaji News(प्रमोद कुमार): प्रखंड के जमुआरा कला गांव स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब दाह संस्कार के दौरान भौरों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया. भौरों के डंक से दर्जनों लोग घायल हो गये. स्थिति ऐसी हो गई कि परिजनों को शव छोड़कर जान बचाने के लिए भागना पड़ा. घंटों बाद शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया.
सिमर के पेड़ में था भौरों छत्ता
जानकारी के अनुसार जमुआरा कला गांव के रहनेवाले 50 वर्षीय श्याम सुंदर ठाकुर की मौत दिल्ली में इलाज के दौरान हो गयी थी. शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचा. इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव को गांव के श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए ले गये. वहां लकड़ी इकट्ठा कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गयी. उसी दौरान श्मशान घाट पर स्थित सिमर के पेड़ में भौरों ने बड़ा छत्ता बना रखा था.
जैसे ही चिता से धुआं उठना शुरू हुआ भौरों का झुंड भड़क उठा और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा. अचानक हुए हमले से श्मशान घाट पर भगदड़ मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. कई लोग जान बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े.
शव का दूसरे जगह हुआ अंतिम संस्कार
इस घटना में सरयू ठाकुर, सुजीत कुमार, धनपत ठाकुर, सोनू कुमार, राजू कुमार सहित दर्जनों लोग भौरों के डंक से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज क्षेत्र के निजी अस्पतालों में कराया गया. घटना के बाद काफी देर तक श्मशान घाट पर सन्नाटा पसरा रहा. बाद में ग्रामीणों ने शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










