पटना-गया फोरलेन पर भीषण हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

टक्कर के बाद ऑटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना-गया फोरलेन के पुनपुन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चे समेत कई लोग घायल हैं. पुलिस मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News(अजीत कुमार): पटना-गया फोरलेन पर पुनपुन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. श्री बजरंगबली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सामने एक अनियंत्रित पिकअप और ऑटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में ऑटो चालक की जान चली गई, जबकि वाहन में सवार एक महिला और बच्चे सहित कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार कि पिचक गया ऑटो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो यात्रियों को लेकर पटना से मसौढ़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क कट के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गया. वहीं, पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी.

अस्पताल में इलाज के दौरान चालक ने तोड़ा दम

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी ऑटो चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई थी; पुलिस शिनाख्त की कोशिशों में जुटी हुई है.

घायलों में मसौढ़ी की महिला और बच्चा शामिल

हादसे में घायल होने वाले यात्रियों में मसौढ़ी निवासी एक महिला और बच्चा भी शामिल हैं.  सूचना मिलते ही डायल 112 और पुनपुन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

यातायात रहा प्रभावित, पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद पटना-गया फोरलेन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और आवागमन बाधित हो गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क साफ कराई और यातायात सामान्य किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फोरलेन पर बने सड़क कट और वाहनों की अत्यधिक रफ्तार के कारण यहाँ लगातार हादसे हो रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Also Read:पटना में अवैध संबंध के शक में ऑटो चालक की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन