पटना में अवैध संबंध के शक में ऑटो चालक की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

Updated:
विज्ञापन
patna news

बेटे की लाश पर आंसू बहाती माँ

Patna News: पटना के गर्दनीबाग में अवैध संबंधों के विवाद में एक ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है, जिसने अपने पति द्वारा हत्या किए जाने की बात कबूल की है. फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

विज्ञापन

Patna News(शुभम कुमार):राजधानी के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अवैध संबंध के शक में एक 23 वर्षीय ऑटो चालक की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी पति फिलहाल फरार चल रहा है.

मंगलवार से लापता था युवक, बुधवार को मिला कटा हुआ शव

मृतक की पहचान गर्दनीबाग के धीराचक निवासी दिवाली राय के पुत्र चंदन (23 वर्ष) के रूप में हुई है. चंदन के पिता ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 11 बजे अपनी मां से 200 रुपये मांगकर घर से निकला था. जब वह रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को लगा कि वह किसी दोस्त के यहाँ रुक गया होगा. बुधवार को स्थानीय लोगों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा, जिसकी पहचान बाद में चंदन के रूप में हुई.

महिलाओं ने आरोपी की पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों को शक था कि मंगलवार की रात चंदन को आखिरी बार कौशल नगर निवासी छोटू के साथ देखा गया था. घटना से आक्रोशित स्थानीय महिलाओं ने आरोपी छोटू के घर से उसकी पत्नी को पकड़ लिया और गर्दनीबाग थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया.

पत्नी का कबूलनामा, “पति ने ही की है हत्या”

हिरासत में ली गई आरोपी छोटू की पत्नी ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने स्वीकार किया कि उसके पति छोटू ने ही अवैध संबंध के संदेह में चंदन की हत्या की है. इस खुलासे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ थाने पर जुट गई.

पुलिसिया कार्रवाई और फरार आरोपी की तलाश

गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं आरोपी की पत्नी से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी छोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.

Also Read: औरंगाबाद में पकड़े गए ओडिशा के हत्यारे, पुलिस ने तीन को दबोचा

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन