युवा इंटक के ओंकार शक्ति व चंदन सिंह कांग्रेस पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित

Gaya News: युवा इंटक के ओंकार शक्ति व चंदन सिंह को कांग्रेस पार्टी ने छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. उन पर अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी आचरण का आरोप लगा है.
Gaya News: (नीरज कुमार की रिपोर्ट) युवा इंटक के ओंकार शक्ति व चंदन सिंह को अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव यादव ने छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है. उनके द्वारा जारी सूचना पत्र में अंकित है कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि आप दोनों द्वारा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के प्रति अशोभनीय एवं अनर्गल वार्तालाप किया गया है. इस कृत्य को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी आचरण के कारण ओंकार शक्ति व चंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से आगामी छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है.
युवा इंटक क्या है?
इंडियन नेशनल ट्रेड युनियन (INTUC) क्रांगेस का युवा विंग है, जो युवा मजदूरों, प्रशिक्षुओं और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के अधिकारों के लिए काम करता है। यह संगठन युवा श्रमिकों को ट्रेड यूनियन आंदोलन से जोड़ता है, उन्हें प्रशिक्षित करता है और श्रम नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाता है।
Also Read: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1 से 15 जून तक बिहार के इन दो जिलों में होगा एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










