गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट, पुलिस की रेड पड़ते ही ब्रेजा कार से फरार हुए सदस्य, एक धराया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस टीम की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Police Exam Solver Gang : गया जी में बिहार पुलिस परीक्षा में धांधली की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के पास से भारी मात्रा में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Bihar Police Exam Solver Gang : गया जी शहर में बिहार पुलिस परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली करने की साजिश को पुलिस ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है. एसएसपी सुशील कुमार और सिटी एसपी अभिनव के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई में एक सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के सरगना की तलाश तेज कर दी है.

विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के लॉज में चल रही थी साजिश

जानकारी अनुसार गया जी के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में सॉल्वर गिरोह के सदस्य परीक्षा में गड़बड़ी की योजना बना रहे थे. पुलिस को इस गुप्त बैठक की सटीक भनक लग गयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लॉज पर तुरंत छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी.

छापेमारी देख ब्रेजा कार से भागे अपराधी

पुलिस की भनक लगते ही गिरोह का सरगना अपने एक सहयोगी के साथ ब्रेजा कार में बैठकर भागने लगा. भागते अपराधियों को पकड़ने के लिए सिविल लाइंस, रामपुर और डेल्हा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की. अपराधियों ने पुलिस से बचने के लिए लहेरियाकट तरीके से तेज रफ्तार में कार दौड़ाई.

कार का शीशा टूटा और एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

डेल्हा पुल के नीचे करीमगंज मुहल्ले के पास घेराबंदी के दौरान किसी ने कार पर हमला कर दिया जिससे उसका शीशा टूट गया. मौके का फायदा उठाकर गिरोह का सरगना वहां से फरार होने में सफल रहा. हालांकि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ब्रेजा कार को जब्त कर उसमें सवार एक युवक को धर दबोचा. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी संख्या में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले.

अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस

गिरफ्तार किए गए युवक की निशानदेही पर रामपुर थाने की पुलिस विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस पूरी जांच प्रक्रिया में पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर गलत कार्रवाई न हो. गिरोह के खिलाफ दारोगा के बयान के आधार पर पुख्ता एफआइआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

एसएसपी ने दी घटना की विस्तृत जानकारी

एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार रात करीब सवा दस बजे इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि की. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गयी. गुरुवार को एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित कर इस पूरे मामले की विस्तृत और अहम जानकारी मीडिया के साथ साझा की जायेगी.

Also Read : गया जी : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन का मौका, 24 UG कोर्सेज का पहला कट-ऑफ जारी, जानें डिटेल्स


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन