गया जी : बिचला आहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, तीसरी ने गांव पहुंचकर दी सूचना, दो घरों में छाया मातम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji Two Girls Die : गया जी जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमुचक गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना हुई. गांव के पास बिचला आहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Gaya Ji Two Girls Die : गया जी जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमुचक गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के समीप स्थित बिचला आहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां आहर के आसपास लगी झाड़ लाने के लिए घर से निकली थीं.

विज्ञापन

गहरे पानी में डूब गयीं दो बच्चियां

मृत बच्चियों की पहचान चान्दो कुमारी, पिता राजाराम केवटा और रेशमी कुमारी, पिता टनु केवटा के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार आहर के पास पहुंचने के दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गयीं और डूब गयीं. बताया गया कि दोनों को तैरना नहीं आता था.

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
रोते बिलखते परिजन

तीसरी बच्ची ने गांव पहुंचकर दी सूचना

हादसे के बाद साथ मौजूद तीसरी बच्ची किसी तरह वहां से गांव पहुंची. उसने ग्रामीणों और परिजनों को दोनों बच्चियों के आहर में डूबने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

ग्रामीणों ने आहर से निकाला शव

ग्रामीणों ने बिना देर किए आहर में उतरकर दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. शव बाहर आते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. परिजन बच्चियों को देखकर बेसुध हो गये.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

हादसे की खबर फैलते ही धरमुचक गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गये. दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण और गांव की महिलाएं दोनों परिवारों के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद नीमचक बथानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली. मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की गयी है.

एक साथ दो घरों में छाया मातम

इस हादसे से दो परिवारों में मातम छा गया है. जिन बच्चियों के साथ कुछ समय पहले तक घर और गांव में चहल-पहल थी, उनकी मौत से परिजन सदमे में हैं. दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो बच्चियों की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है.

Also Read :

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन