गया जी-राजगीर NH-82 पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, सात घायल; महिला समेत दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया-राजगीर NH-82 पर एक अनियंत्रित एंबुलेंस सड़क किनारे पलट गई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Gaya Accident News : गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों के अलावा सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति समेत सात लोग घायल हो गए. दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है.

विज्ञापन

शव लेकर जा रही थी एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस गया से मोहड़ा प्रखंड स्थित करमचक जा रही थी, जिसमें छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था.

फोटो घटना के बाद स्थल पर मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों को भीड़

दक्खिनगांव के समीप अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शौच कर रहे विपुल सिंह को टक्कर मारते हुए पलट गई. एंबुलेंस कई बार लुढ़कने के बाद चारों चक्के ऊपर होकर रुक गई.

घायलों की पहचान और अस्पताल में भर्ती

हादसे में प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं बिंदालाल घायल हो गए. सभी अतरी थाना क्षेत्र के करमचक गांव के निवासी बताए गए हैं. वहीं, कुर्किहार निवासी विपुल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read : गया जी : प्रेमिका से शादी के लिए घर वाले नहीं मानें तो मोबाइल टावर पर चढ़ा 24 वर्षीय युवक, तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना की जानकारी मिलते ही ASI प्रीतम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया.

गंभीर घायलों को किया गया रेफर

चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने प्राथमिक उपचार के बाद शीला देवी और विपुल सिंह को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन