बुनियादी सुविधाओं को लेकर AILRSA का मुंडी गरम प्रदर्शन, प्रशासन को स्मरण पत्र सौंपा

Updated:
विज्ञापन
gaya news

प्रदर्शन करते लोको स्टाफ

Gayaji News आज AILRSA के तरफ से मुंडी गरम प्रदर्शन” आयोजित किया गया. जिसमें AILRSA ने मांग की है की सभी लोको में कार्यशील AC , स्वच्छ टॉयलेट, पेयजल, आरामदायक सीट, वेंटिलेशन, गुणवत्ता पूर्वक मेंटनेंस तत्काल सुनिश्चित किया जाए. AILRSA ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी.

विज्ञापन

Gayaji News(रौशन कुमार): आज ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर देश भर के विभिन्न मेमो शेड पर ” मुंडी गरम प्रदर्शन” आयोजित किया गया. प्रदर्शन के माध्यम से लोको रनिंग स्टाफ ने मेमो कैब में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया, तथा प्रशासन को स्मरण पत्र सौंपा.

लोको स्टाफ की मांगें

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय रेल का परिचालन 24 घंटा सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने वाले लोको पायलट भी अत्यंत अमानवीय परिस्थितियों में कार्य करने को मजबूर हैं. भीषण गर्मी में बिना प्रभावी AC, बिना स्वच्छ टॉयलेट, पेयजल की समुचित व्यवस्था के अभाव तथा धूल धुएं और अत्यधिक शोर के बीच कार्य करना रनिंग स्टाफ के स्वास्थ्य और रेल सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है.

AILRSA ने मांग की है की सभी लोको में कार्यशील AC , स्वच्छ टॉयलेट, पेयजल, आरामदायक सीट, वेंटिलेशन, गुणवत्ता पूर्वक मेंटनेंस तत्काल सुनिश्चित किया जाए. AILRSA ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि रनिंग स्टाफ की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी.

सभा के सम्बोधन में AILRSA के शाखा अध्यक्ष डी के सिंह, शाखा सचिव रविकांत रंजन, उपाध्यक्ष बी बी टाइगर, मंडल संगठन सचिव बी चरण, संगठन सचिव एस पी सिंह, सहायक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, पूर्व शाखा सचिव पन्ना लाल, कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार, विमलेश कुमार, रॉबिन सिंह, अमित आलोक, अनिल कुमार, विनय कुमार, पुरुषोत्तम कुमार -2, इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

Also Read: पिता की हारी हुई सीट पर सोनू राय ने कैसे किया कब्जा, जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन