गया जी : जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

बारिश में भींगते लोग | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji Weather News : गया जी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान अचानक हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी. श्रद्धालुओं के भीगने के बावजूद उत्साह बना रहा. जानें आगे कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Gaya Ji Weather News : गया जी में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. शाम करीब साढ़े सात बजे हुई झमाझम बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी. हालांकि इस बारिश से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के रथ को खींच रहे श्रद्धालु पूरी तरह भींग गये, पर उन्होंने रथ का साथ बिल्कुल नहीं छोड़ा. थोड़ी ही देर के लिए बारिश हुई पर मौसम थोड़ा सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिल गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश होते ही छाता लेकर दर्शन करने निकले श्रद्धालु

इस बारिश से सड़कें पूरी तरह भींग गयीं. लोग भींगने लगे तो छाता आदि लगाकर सड़कों पर भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने के लिए निकल पड़े.

इससे पूर्व दिन में कड़ी धूप खिली रही और उमस भरी गर्मी से लोग बेहद परेशान दिखे. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम पारा 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

हल्की बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी मायूसी

बारिश हो जाने से ग्रामीण इलाके के किसानों के चेहरे पर कुछ समय के लिए हल्की मुस्कान आयी, पर बारिश के अधिक देर तक नहीं ठहरने से फिर वे मायूस भी हो गये.

हालांकि आसमान में अभी भी घनी बदली छायी हुई है और हवा में पर्याप्त नमीं मौजूद है. ऐसे में मौसम विभाग और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रात में फिर से अच्छी बारिश होने के पूरे आसार बने हुए हैं.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन