गया में विदेशी परिवार ने किया पिंडदान, रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान के लिए की प्रार्थना

पिंडदान करते हुए परिजनों की तस्वीर
पवित्र फल्गु नदी तट पर रूस देश से आए एक परिवार ने रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए अपने परिजन की आत्मा की शांति के लिए विधिवत पिंडदान किया.
Gaya News:(गया से संजीव कुमार सिन्हा) मोक्षभूमि गया में एक बार फिर विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली. पवित्र फल्गु नदी तट पर रूस देश से आए एक परिवार ने रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए अपने परिजन की आत्मा की शांति के लिए विधिवत पिंडदान किया. रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान की स्मृति में उसकी बहन, जीजा और छोटी बच्ची ने एक साथ पिंडदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान फल्गु तट का माहौल भावुक हो गया.

रूस -यूक्रेन युद्ध में मारे गए थे जवान
बताया गया कि शहीद जवान का नाम फेस टू बाल गए है.जो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मारे गए थे. उनकी आत्मा की शांति के लिए उनकी बहन ललिता राधा रानी फेस, जीजा सुंदरा फेस और परिवार के अन्य सदस्य गया पहुंचे. सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पिंडदान संपन्न किया. शहीद जवान के जीजा सुंदरा फेस ने कहा कि युद्ध में उनके साले की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया था. उन्होंने कहा कि गयाजी में पिंडदान करने की मान्यता पूरे विश्व में है, इसलिए वे यहां आए हैं ताकि मृत आत्मा को शांति मिले और परिवार में सुख-शांति बनी रहे.

पिडंदान करने के लिए गया पहुंचा परिवार
उन्होंने कहा कि, हम अपने साले और अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर रहे हैं. उनका साला युद्ध में शहीद हो गया था. उसकी आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए वे गया में पिंडदान करने आए हैं. ताकि परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे.

स्थानीय पुरोहित ने कराया पिंडदान
फल्गु नदी तट पर पिंडदान की प्रक्रिया स्थानीय पुरोहित कुमार गौरव की देखरेख में संपन्न हुई. पुरोहित कुमार गौरव ने बताया कि यह पूरा परिवार रूस देश का रहने वाला है और विशेष रूप से गया में पिंडदान करने पहुंचा है. उन्होंने कहा कि गया की धार्मिक मान्यता पूरे विश्व में है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास है कि पिंडदान से पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है.

हर साल हजारों श्रद्धालु करते हैं मोक्षनगरी में पिंडदान
गौरतलब है कि फल्गु रिवर तट पर हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आते हैं. विदेशी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या गयाजी की आध्यात्मिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाती है. इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी विदेशी परिवार की आस्था को देखकर भावुकता व्यक्त की. युद्ध में जान गंवाने वाले जवान को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के सदस्यों ने ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना की.
Also Read: पूर्व सरपंच के बेटे का बेला स्टेशन पर मिला शव, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर काटा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










