जहानाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था हुई बदहाल: नगर पंचायत बनने के वर्षों बाद भी लोगों को नहीं मिल रही सुविधा

जाम से परेशान लोग
Bihar News: जहानाबाद मे जाम की समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. लगातार लग रही जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर पंचायत गठन के तीन से चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक बाजार क्षेत्र में स्थायी टेम्पो स्टैंड की व्यवस्था नहीं हो सकी है. लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी टेम्पो स्टैंड बनाने तथा बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है.
Bihar News: (सुनील कुमार ) जहानाबाद जिले के घोसी बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. नगर पंचायत गठन के तीन से चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक बाजार क्षेत्र में स्थायी टेम्पो स्टैंड की व्यवस्था नहीं हो सकी है. नतीजा यह है कि हर दिन मुख्य सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े टेम्पो और अन्य वाहनों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह और शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब बाजार पूरी तरह जाम की गिरफ्त में आ जाता है .
सड़क किनारे खड़े हो रहे टेम्पो, बढ़ रही अव्यवस्था
घोसी-धामापुर रोड, ऊपरी बाजार, थाना परिसर, हनुमान मंदिर और अंबेडकर मोड़ जैसे व्यस्त इलाकों में टेम्पो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं. इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है. कई बार दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं. बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
स्कूली बच्चों के लिए बढ़ा खतरा
जाम की समस्या का सबसे अधिक असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है. आदर्श मध्य विद्यालय घोसी और धामापुर की ओर आने-जाने वाले बच्चों को रोज सड़क पार करने में परेशानी होती है. साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी ट्रैफिक के बीच जोखिम उठाकर निकलना पड़ता है.
सब्जी मंडी और अतिक्रमण से बढ़ रही परेशानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, टेम्पो स्टैंड नहीं होने के कारण चालक मजबूरी में सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं. वहीं बाजार में लगने वाली सब्जी मंडी और दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे सामान रखने से समस्या और गंभीर हो जाती है. कई जगहों पर सड़क इतनी पतली हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. लोगों का कहना है कि किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है.
प्रशासनिक योजनाएं बनीं कागजों तक सीमित
प्रशासन द्वारा कई बार टेम्पो स्टैंड निर्माण की योजना बनाई गई और जगह का चयन भी हुआ. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल धरातल पर नहीं उतर सकी. बाजारवासियों ने बताया कि कई बार थाना की गाड़ी तक जाम में फंस जाती है, जिससे आपात स्थिति में भी परेशानी बढ़ जाती है.
लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय व्यापारियों, अभिभावकों और आम नागरिकों ने प्रशासन से जल्द स्थायी टेम्पो स्टैंड बनाने तथा बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है.
Also Read:बक्सर में सड़क हादसा: घायल युवक की हालत गंभीर, घंटों सड़क किनारे तड़पता रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










